लाइव न्यूज़ :

उसेन बोल्ट से कम समय में 100 मीटर भागने वाले शख्स ने एथलेटिक्स ट्रायल में जाने से किया मना, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: February 18, 2020 10:02 IST

गौड़ा को ट्रायल के लिए बुलाने की सलाह देने के दो दिन बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि पारंपरिक खेल की तुलना ओलंपिक खेल से करना गलत है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनिवास गौड़ा ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में ट्रायल देने से मना कर दिया है। कर्नाटक के गौड़ा ने प्रतियोगिता के दौरान सिर्फ 13.62 सेकेंड में 145 मीटर की दौड़ लगायी।

भैंसों की परंपरागत दौड़ (कम्बाला) में शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले धावक श्रीनिवास गौड़ा ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में ट्रायल देने से मना कर दिया है। कर्नाटक के गौड़ा ने इस प्रतियोगिता के दौरान सिर्फ 13.62 सेकेंड में 145 मीटर की दौड़ लगायी जिसके बाद ये दावा किया गया कि उन्होंने सिर्फ 9.55 सेकेंड में 100 मीटर की दूरी तय की।

उसेन बोल्ट का 100 मीटर दौड़ को 9.58 सेकेंड में पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड है। सोशल मीडिया में इसके वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने साइ के शीर्ष कोचों की देखरेख में ट्रायल कराने का निर्देश दिया था। साइ के मुताबिक गौड़ा ने ट्रायल देने से मना कर दिया।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई से बताया, ‘‘हमें पता चला है कि वह इसके लिए इच्छुक नहीं है। हमें यह भी पता चला है कि वह चोटिल है।’’ कांग्रेस नेता शशि थरूर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर खेल मंत्रालय और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से गौड़ा की मदद करने की मांग की। गौड़ा को ट्रायल के लिए बुलाने की सलाह देने के दो दिन बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि पारंपरिक खेल की तुलना ओलंपिक खेल से करना गलत है।

उन्होंने यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के आधिकारिक गान के लॉन्च के मौके पर अपने निवास स्थान पर कहा, ‘‘लोग सोशल मीडिया पर जो भी लिख रहे हैं उस पर मीडिया का नियंत्रण नहीं हो सकता है। अगर हमारे सामने कोई प्रतिभा आती है तो हम उसे मंच और मौका देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप का स्तर काफी ऊंचा है। जो लोग पारंपरिक खेल खेलते हैं उनकी तुलना आप तब तक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते जब तक हम आधिकारिक तौर पर उसके प्रदर्शन का आकलन नहीं कर लेते।’’

टॅग्स :किरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह