Mumbai Indians IPL 2022-23-24: मुंबई इंडियंस ने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की, कोई टीम तोड़ना नहीं चाहेगी!, यहां देखें 2022, 2023 और 2024 अंक तालिका

Mumbai Indians IPL 2022-23-24: 2023 में टीम 14 मैच खेलकर 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 18, 2024 05:53 PM2024-05-18T17:53:08+5:302024-05-18T18:45:10+5:30

Mumbai Indians point table IPL 2022-23-24 rohit sharma hardik pandya mI equals shameful record no team will want to break see 2022, 2023 and 2024 here | Mumbai Indians IPL 2022-23-24: मुंबई इंडियंस ने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की, कोई टीम तोड़ना नहीं चाहेगी!, यहां देखें 2022, 2023 और 2024 अंक तालिका

file photo

googleNewsNext
HighlightsMumbai Indians IPL 2022-23-24: टीम ने 2024 में 14 मैच खेलकर 4 जीत और 10 हार के साथ 10वें स्थान पर रही।Mumbai Indians IPL 2022-23-24: मुंबई की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहेगी। Mumbai Indians IPL 2022-23-24: 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार चैंपियन बनकर रिकॉर्ड का बराबरी किया था।

Mumbai Indians IPL 2022-23-24: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2024) टी20 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम हर मामले में अलग टीम है। 5 बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम है। 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार चैंपियन बनकर रिकॉर्ड का बराबरी किया था। आईपीएल 2024 में हार के बाद यह तय हो गया कि मुंबई की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहेगी। टीम ने 2024 में 14 मैच खेलकर 4 जीत और 10 हार के साथ 10वें स्थान पर रही। 2023 में टीम 14 मैच खेलकर 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही थी।

आईपीएल सीज़न में एमआई के लिए सर्वाधिक हारः

10 - 2022

10 - 2024*

8 - 2009

8 - 2014

8 - 2018।

मुंबई इंडियंस ने 2022 में रिकॉर्ड बनाया था। टीम ने 14 मैच खेलकर 4 जीत और 10 हार के साथ 8 अंक के साथ 10वें स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज के अगुवा जसप्रीत बुमराह 13 मैच में 20 विकेट लेकर अभी दूसरे पायदान पर रहे और कोई भी गेंदबाज टॉप-15 में जगह नहीं बना सके।

बल्लेबाज की सूची देखें तो मुंबई के खिलाड़ी यहां भी फेल रहे। टॉप-15 में केवल 2 खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 14 मैच खेलकर 417 रन बनाए। 45 चौके और 23 छक्के मारे। तिलक वर्मा ने 13 मैच खेलकर 416 रन बनाए। इस दौरान 35 चौके और 19 छक्के मारे हैं। इस दौरान और कोई खिलाड़ी खास नहीं कर सके। 

आईपीएल में एमआई के लिए नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए उच्चतम स्कोरः

64 (24) - हरभजन सिंह बनाम पीबीकेएस, वानखेड़े, 2015

62* (28) - नमन धीर बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2024

52* (31) - कीरोन पोलार्ड बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2012

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने एमआई बनाम एलएसजी प्रतियोगिता में छह मैचों में पांच बार जीत हासिल की हैः

आईपीएल 2024 में एलएसजी

घर: 4 जीत, 3 हार

दूसरे जगहः 3 जीत, 4 हार।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंसः

दूसरे जगह: 1 जीत, 6 हार

घर: 3 जीत, 4 हार।

Open in app