लाइव न्यूज़ :

नाटो शिखर सम्मेलन में होगी जेलेंस्की-बाइडन की मुलाकात, सदस्य बनने पर होगी गंभीर चर्चा: रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 11:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार नाटो बैठक में सदस्य देशों के बीच यूक्रेन को नाटो में शामिल किये जाने को लेकर गंभीर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगेनाटो बैठक में सदस्य देशों के बीच यूक्रेन को नाटो में शामिल किये जाने को लेकर चर्चा हो सकती हैनाटो नेताओं के बीच होने वाली बैठक के एजेंडे में लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष भी शामिल है

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

इस संबंध में सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और जेलेंस्की के बीच होने वाली बैठक यूक्रेन के प्रति अमेरिका की एकजुटता को प्रदर्शित करेगी क्योंकि नाटो सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की की उपस्थिति सवालों के घेरे में थी।

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन का संघर्ष भी नाटो नेताओं के बीच होने वाली बैठक के एजेंडे में शामिल है, इसके साथ ही यूक्रेन को सैन्य गठबंधन नाटो का सदस्य बनाने के लिए सदस्य देशों के बीच गंभीर चर्चा होने की सभावना है।

सीएनएन के अनुसार विनियस में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन की सदस्यता को लेकर चल रही बहस होने के आसार है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच सैन्य गठबंधन नाटो को एकजुट रखना चाहते हैं। इस कारण अमेरिका को नाटो गठबंधन की इस बैठक में यूक्रेन की संभावित नाटो सदस्यता और उसे दिये जा रहे अतिरिक्त सैन्य सहायता के संबंध में सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

इस संबंध में पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि यूक्रेन नाटो की सदस्यता के लिए तैयार है। बाइडन ने कहा था कि नाटो एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोकतंत्रीकरण से लेकर अन्य मुद्दों पर जरूरी सभी योग्यताओं को पूरा करने में कुछ समय लगता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने सीएनएन के फरीद जकारिया के साथ एक इंटरव्यू में यूक्रेन की नाटो सदस्यता के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन नाटो में सदस्यता के लिए तैयार है। ऐसा अभी नहीं लगता कि नाटो इस बात पर एकमत है कि युद्ध के बीच में यूक्रेन को नाटो परिवार में लाया जाए या नहीं।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि नाटो में इस बात पर एकमत है कि इस समय यूक्रेन को नाटो परिवार में लाया जाए। यदि युद्ध चल रहा है, तो हम सभी युद्ध में हैं। आप जानते हैं कि अगर ऐसा होता तो हम भी रूस के साथ युद्ध में होते। इसलिए मुझे लगता है कि हमें रूस के लिए, अपने लिए और यूक्रेन के लिए एक तर्कसंगत रास्ता बनाना होगा ताकि वह नाटो की सदस्यता हासिल कर सके।“

टॅग्स :NATOवोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वदुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही?, वैश्विक संगठनों की अनदेखी करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!