जाल्मय खलीलजाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भेंटवार्ता की

By भाषा | Published: March 9, 2021 01:55 AM2021-03-09T01:55:38+5:302021-03-09T01:55:38+5:30

Zalmay Khalilzad called on Pakistan Army Chief General Qamar Javed Bajwa | जाल्मय खलीलजाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भेंटवार्ता की

जाल्मय खलीलजाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भेंटवार्ता की

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ मार्च अफगानिस्तान के लिए नियुक्त अमेरिका के विशेष दूत जाल्मय खलीलजाद और कमांडर रिजोल्युट सर्पोट मिशन के जनरल आस्टिन स्कॉट मिलर ने सोमवार को यहां पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भेंट की और अफगान शांति प्रक्रिया पर बातचीत की।

बाइडन प्रशासन के तहत पहली दफा पाकिस्तान गये खलीलजाद की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अफगानिस्तान में हिंसा बढ़ गयी है और अफगानिस्तान के प्रति नये अमेरिकी प्रशासन की नीति में स्पष्टता का अभाव है।

पाक सेना के एक संक्षिप्त बयान के अनुसार रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में भेंटवार्ता के दौरान खलीलजाद और जनरल मिलर ने जनरल बाजवा के साथ ‘‘परस्पर हित के मामलों, क्षेत्रीय सुरक्षा और वर्तमान अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Zalmay Khalilzad called on Pakistan Army Chief General Qamar Javed Bajwa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे