लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब ने म्यांमा की सेना के पांच चैनलों को बंद किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:37 IST

Open in App

यांगून, पांच मार्च (एपी) यूट्यूब ने उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में म्यांमा सेना द्वारा संचालित पांच चैनलों को बंद कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की।

इस बीच, म्यांमा के राजनीतिक संकट को लेकर होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक से पहले देश में सुरक्षा बलों द्वारा हिंसक कार्रवाई किए जाने के बावजूद सैन्य तख्तापलट का विरोध बढ़ता ही जा रहा है।

यूट्यूब ने कहा कि वह अन्य ऐसी समाग्री की भी जांच कर रहा है जो उसके नियमों का उल्लंघन करती हैं।

इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि उसने म्यांमा की सेना से संबंधित सभी पेजों को अपनी साइट और इंस्टाग्राम से भी हटा दिया है। अब यूट्यूब ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि म्यांमा में सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट कर देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी।

सेना का कहना है कि आंग सान सू ची की निर्वाचित असैन्य सरकार को हटाने का एक कारण यह है कि वह व्यापक चुनावी अनियमितताओं के आरोपों की ठीक से जांच करने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल