लाइव न्यूज़ :

आव्रजन के लिए युवाओं को धन का प्रलोभन,यूरोप से संबंध खराब कराने की हो रही कोशिशें: सईद

By भाषा | Updated: August 2, 2021 09:47 IST

Open in App

ट्यूनिस, दो अगस्त (एपी) ट्यूनीशिया के नेता ने दावा किया है कि कुछ युवाओं को देश छोड़कर अवैध तरीके से यूरोप जाने के लिए धन दिया जा रहा है और इसका लक्ष्य देश को भीतर से नुकसान पहुंचाना और यूरोप के साथ देश के संबंधों को खराब कराना है।

राष्ट्रपति कैस सईद ने रविवार को राजधानी ट्यूनिस के ऐतिहासिक ‘एवेन्यू बोरगुइबा’ में घूमते वक्त यह बात कही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने उनका नाम पुकारा और ‘ट्यूनीशिया’ के नारे लगाए।

राष्ट्रपति ने रविवार को संसद को निलंबित कर दिया था, सांसदों को प्राप्त संरक्षण वापस ले लिया था और प्रधानमंत्री को पद से हटाकर कार्यकारी शक्तियां अपनी हाथों में ले ली थी। सईद ने कहा था कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने में विफलता को लेकर जनता के रोष को देखते हुए देश को बचाने के लिए ये कदम आवश्यक हैं।

सईद ने कहा कि उनके देश के ही कुछ लोग युवाओं को यूरोप जाने के लिए धन दे रहे हैं और उनका इरादा बड़ी संख्या में अवैध आव्रजन को दोबारा शुरू करना है, जो एक दशक पहले ट्यूनीशिया आंदोलन के बाद शुरू हुआ था।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक वीडियो में सईद को कहते हुए सुना गया, ‘‘ऐसे लोग हैं जो ट्यूनीशिया को नुकसान पहुंचाते हैं। मैं खुद से प्रश्न करता हूं कि आखिर वे 1500 युवाओं को कैसे देश से जाने दे सकते हैं। वे उन्हें जाने के लिए धन देते हैं। वे लोगों की बदहाली का लाभ उठाते हैं और 2011 में जो हुआ, वह फिर से दोहराना चाहते हैं। वे इटली, यूरोप और अन्य देशों के साथ देश के संबंध खराब कराना चाहते हैं।’’

हालांकि राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन युवाओं का इस्तेमाल देश को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रहा है। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि तटरक्षकों ने रविवार को 31 युवाओं को पकड़ा है, 188 आव्रजकों को बचाया है और 11 लोगों को यूरोप जाने के रास्ते से पकड़ा गया है। बड़ी संख्या में आव्रजक सप्ताहांत में इटली के द्वीप सारदीनिया पहुंच गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'