लाइव न्यूज़ :

जानें दुनिया के किस देश में पहली कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, 95 फीसदी तक है असरदार

By अनुराग आनंद | Updated: December 3, 2020 08:57 IST

ब्रिटिश सरकार ने इस वैक्सीन के लांच होने के बाद कहा कि उसे यकीन है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके के वितरण के लिए शीत भंडारण केंद्रों के संबंध में कोई समस्या नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचएस के मुख्य कार्यकारी सिमॉन स्टीवेंस ने कहा कि देश के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य सेवा बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है।टीका की आठ लाख खुराक अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन पहुंच जाएगी और जल्द ही टीका की एक करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

नई दिल्ली: दुनिया में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि सरकार से प्रमाणित कोरोना वायरस वैक्सीन आ गया है। दरअसल, ब्रिटेन अग्रणी दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।

इस तरह, घातक कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए अगले सप्ताह से अति जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रायल के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है। 

टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 प्रतिशत तक कारगर

दावा किया गया था कि यह टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 प्रतिशत तक कारगर रहा है। ब्रिटेन सरकार ने कहा कि आंकड़ों के व्यापक विश्लेषण के बाद इसकी मंजूरी दी गयी और मानकों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया। 

अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है। कंपनी ने हाल में दावा किया था कि परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल, अलग-अलग जगह के लोगों पर कारगर रहा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस शानदार खबर का स्वागत किया और इसकी पुष्टि की है कि अगले सप्ताह से टीका उपलब्ध कराने की शुरुआत होगी। ॉ

टीका से हमें जान बचाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था फिर से आगे बढ़ेगी: PM बोरिस जॉनसन

बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘टीका से हमें जान बचाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था फिर से आगे बढ़ेगी।’’’ टीका की दो खुराक दी जाएगी। पहली खुराक के 21 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। दूसरी खुराक के सात दिनों बाद प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती मिलने लगेगी। 

एमएचआरए ने कहा कि लोगों को टीका दिए जाने के साथ वह आंकड़ों पर भी करीबी नजर बनाए रखेगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित महसूस कर रहा हूं। मदद आने वाली है। यह साल बहुत कठिन रहा लेकिन 2021 बेहतर साल होगा।’’ सरकार ने एमएचआरए की सिफारिश को औपचारिक तौर पर स्वीकार किया है। 

टीका की आठ लाख खुराक अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन पहुंच जाएगी

इसका मतलब है कि आगामी दिनों में जोखिम वाली श्रेणी के लोगों का टीकाकरण होगा। टीका की आठ लाख खुराक अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन पहुंच जाएगी और जल्द ही टीका की एक करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी। स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अगले सप्ताह से समूचे ब्रिटेन में टीका उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के पास टीकाकरण का व्यापक अनुभव है और वह इसके लिए तैयारी शुरू करेगी।’’

ब्रिटेन में टीकाकरण को लेकर बनायी गयी संयुक्त कमेटी बुजुर्गों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत प्राथमिकता समूह वाले लोगों को टीका देने के संबंध में अपनी सलाह प्रकाशित करेगी। वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोग, वहां के कर्मचारी, 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों का पहले चरण में टीकारकरण होगा।

देश के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य सेवा बड़े स्तर पर तैयारी

एनएचएस के मुख्य कार्यकारी सिमॉन स्टीवेंस ने कहा कि देश के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य सेवा बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। करीब 50 अस्पतालों को इसके लिए तैयार रखा गया है और टीकाकरण केंद्रों की स्थापना की जा रही है। सैन्य कर्मी भी इसकी व्यवस्था में मदद करेंगे। 

ब्रिटेन को 2021 के अंत तक दवा की चार करोड़ खुराक मिलने की संभावना है। इतनी खुराक से देश की एक तिहाई आबादी का टीकाकरण हो सकता है। टीके का उत्पादन बायोएनटेक के जर्मनी स्थित केंद्रों के साथ ही फाइजर की बेल्जियम स्थित यूनिट में किया जाएगा। टीका को शून्य से 70 डिग्री नीचे के तापमान पर रखना होगा और इसे विशेष बक्से में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। एक बार आपूर्ति हो जाने पर इसे पांच दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है।

फाइजर-बायोएनटेक टीके के वितरण के लिए शीत भंडारण केंद्रों के संबंध में कोई समस्या नहीं

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि उसे यकीन है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके के वितरण के लिए शीत भंडारण केंद्रों के संबंध में कोई समस्या नहीं होगी। फ्रिज में भंडारित करने पर इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर पांच दिन तक रखा जा सकता है।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन में प्रतिरक्षा मामलों के प्रोफेसर डैनी अल्टमैन ने कहा कि यह ‘‘खुशखबरी’’ की तरह है। एमएचआरए ब्रिटेन का स्वतंत्र नियामक है । गुणवत्ता, सुरक्षा के लिए कड़े मानक अपनाने के कारण वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलब्रिटेनबोरिस जॉनसनकोरोना वायरसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा