विश्व शिक्षक दिवस: तो इस वजह से सितंबर में नहीं बल्कि 5 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है ये दिवस

By मेघना वर्मा | Published: October 5, 2018 11:04 AM2018-10-05T11:04:23+5:302018-10-05T11:04:23+5:30

World Teachers Day 2018 (विश्व शिक्षक दिवस 2018) :दुनिया भर में 5 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस शिक्षक दिवस में शिक्षकों के योगदान के लिए उन्हें सम्मान दिया जाता हैं।

World teachers day 2018 quotes, messages, greeting, images, whatsapp, facebook wishes in hindi | विश्व शिक्षक दिवस: तो इस वजह से सितंबर में नहीं बल्कि 5 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है ये दिवस

विश्व शिक्षक दिवस: तो इस वजह से सितंबर में नहीं बल्कि 5 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है ये दिवस

भारत देश में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई अलग-अलग देशों में 5 सितंबर नहीं बल्कि 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। जी चौंकिए मत आज है विश्व शिक्षक दिवस। भारत में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन्न के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया के में अन्य जगहें 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस। 

1994 में यूनेस्को ने की थी घोषणा

दुनिया के करीब 19 से ज्यादा देश 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। इस बात की घोषणा 1994 में यूनेस्को ने की थी। आज के दिन शिक्षक दिवस को मनाने का उद्देश्य टीचर्स के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना और आने वाली पीढ़ियों को जरूरतों को शिक्षक प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। 

पाकिस्तान में भी मानाया जाता है शिक्षक दिवस

5 अक्टूबर को हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के अलावा मालदीव्स, कुवैत, मॉरीशस, कतर, ब्रिटेन, रूस  आदि देशों में आज के दिन शिक्षक दिवस को मनाया जाता है। आज के दिन ना सिर्फ लोग अपने शिक्षक को प्रभार जताते हैं बल्कि अपने उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षकों को धन्यवाद भी अदा करते हैं। 

शिक्षकों के योगदान का किया जाता है सम्मान

दुनिया भर में 5 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस शिक्षक दिवस में शिक्षकों के योगदान के लिए उन्हें सम्मान दिया जाता हैं। साथ ही उन्हें आज के दिन ढेरों शुभकामनाएं भी दी जाती हैं ताकि वह अपनी विशेष जिम्मेदारी को तत्परता से पूरा करते रहे।   

English summary :
Teachers 'day in India is celebrated on September 5, but do you know that World Teachers' Day is celebrated in many different countries of the world, not on September 5, but on October 5.


Web Title: World teachers day 2018 quotes, messages, greeting, images, whatsapp, facebook wishes in hindi

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे