990 लाख साल पुराने अवशेष से डायनासोर की नई प्रजाति का खुलासा, पक्षी जैसा था यह जीव
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 18:37 IST2020-03-13T15:55:06+5:302020-03-13T18:37:45+5:30
म्यांमार में दुनिया के सबसे छोटा और पुराना डायनासोर का नमूना मिला है। यह एक एंबर में पाया गया है जो एक आर पार दिखाई देने वाला पत्थर है। ये अवशेष 990 लाख साल पुराना है। पक्षी जैसा दिखने वाला ये डायनासौर बहुत ही छोटा है। इसके जबड़े में 100 से भी ज्यादा दांत हैं।

World smallest bird-looking dinosaur (Photo-social media)
म्यांमार में दुनिया का सबसे छोटा और पक्षी जैसा दिखने वाला डायनासोर का नमूना मिला है। यह एक एंबर में पाया गया है जो एक आर पार दिखाई देने वाला पत्थर है। इस पाए गए नमूने को देख कर लग रहा है कि इसकी मौत सिर अटकने से हुई थी। इसके बाद पेड़ की गोंद से इसका सिर ढक गया। इससे सिर का हिस्सा सुरक्षित बच गया। इसे करीब 990 लाख साल पुराना कहा जा रहा है। एक शोधकर्ता ने इसका नाम ओकुलुडेन्टावीस खौंग्रेराए रखा है। जानकारी के मुताबिक यह परागकणों को छोड़कर किट पतंगों को खाता था।
जिन्होंने इस पर रिसर्च किया है वह कहते हैं कि इसे देखने से लगता है कि कल ही इसकी मौत हुई है। इसके आधार पर रिसर्चरों ने डायनासोर का कम्यूटर पर ढांचा बनाया है। अवशेष में मौजूद जबड़े में करीब 100 से भी ज्यादा दांत हैं। इसे 3डी तकनीक से देखा जा सकता है।
चायनीज एकेडमी ऑफ साइसेंस की जीवाश्म वैज्ञानिक और रिसर्च पेपर की मुख्य लेखिका जिंग्मा ओ'कोन्नोर ने बताया कि यह देखने में लगता है जैसे कि अभी उड़ा हो। मैने इसे पहले कभी नहीं देखा एम्बर में ओकुलुडेन्टावीस की आंख भी दिख रही है। जो एक रेंगने वाली जीव से भी छोटी है। इसके दांत हैं जबकि आज के पक्षियों के दांत नहीं होते।
लॉस एंजिल्स काउंटी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के सह पेपर लेखक लार्स शमित्ज ने कहा कि कशेरुकी जंतुओं के एंबर संरक्षन ने हमे डायनासोर की आखिरी पड़ाव की जानकारी दी है। ये काफी दुर्लभ शारीरिक रचना है। दुनिया के सबसे छोटे पक्षी के नरजिए से भी पुराना है ये

