Russia Ukraine Crisis: दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी सेना ने तबाह किया, हाई अलर्ट पर रखे गए रूसी परमाणु बल
By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2022 10:26 IST2022-02-28T10:14:31+5:302022-02-28T10:26:57+5:30
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। दिमित्रो ने ट्वीट में लिखा, "वे एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश बनने के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे।

Russia Ukraine Crisis: दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी सेना ने तबाह किया, हाई अलर्ट पर रखे गए रूसी परमाणु बल
Russia-Ukraine Crisis: रूस द्वारा हमले के पांचवें दिन यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान एएन-225 'मरिया' को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। दिमित्रो ने ट्वीट में लिखा, "वे एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश बनने के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे। हम जीतेंगे!" यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "हम इसे दोबारा बनाएंगे।"
A symbol of hope in the darkest hours of COVID, 🇺🇦’s Mriya (Dream), the world’s largest plane, carried vast quantities of life-saving vaccine and PPE around the globe. It is now destroyed by Russian invaders in its war against Ukraine and the wider world#StopRussianAggressionpic.twitter.com/rXMkfO9qWc
— MFA of Ukraine 🇺🇦 (@MFA_Ukraine) February 27, 2022
हालांकि विमान बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि वह विमान की "तकनीकी स्थिति" को तब तक सत्यापित नहीं कर सकती जब तक कि विशेषज्ञों द्वारा इसका निरीक्षण नहीं किया जाता। प्रबंधन करने वाली यूक्रेनी राज्य रक्षा कंपनी उक्रोबोरोनप्रोम ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि विमान को नष्ट कर दिया गया था, लेकिन रूस के खर्च पर इसे फिर से बनाया जाएगा - इसकी लागत $3 बिलियन है।
This was the world’s largest aircraft, AN-225 ‘Mriya’ (‘Dream’ in Ukrainian). Russia may have destroyed our ‘Mriya’. But they will never be able to destroy our dream of a strong, free and democratic European state. We shall prevail! pic.twitter.com/TdnBFlj3N8
— Dmytro Kuleba (@DmytroKuleba) February 27, 2022
पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का दिया आदेश
उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया,जिससे पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव और बढ़ गया है। देश में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान जारी है, ऐसे में यूक्रेन के नेता रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। रूस की सेना और टैंक यूक्रेन में काफी अंदर तक घुस आए हैं और राजधानी के आसपास पहुंच गए हैं।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ‘‘ आक्रामक बयान’’ और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को तैयार रखने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इससे आक्रमण के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका पैदा हो गई है..। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया, ‘‘रूसी नेता ऐसे बलों को तैयार रहने को कह रहे हैं,और अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती हैं।’’
VIDEO: Putin orders nuclear forces on high alert.
— AFP News Agency (@AFP) February 28, 2022
Russian president orders his defence chiefs to put nuclear "deterrence forces" on high alert and accuses the West of taking "unfriendly" steps against his country. Russia has the world's second-largest arsenal of nuclear weapons pic.twitter.com/NjxNSJBJ3Y
पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय में आया है, जब रूसी सेना को यूक्रेन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि देशभर में रूसी बलों के आगे बढ़़ने के बावजूद रूस की कल्पना की तुलना में आक्रमण अधिक कठिन तथा धीमा रहा है, हालांकि समय के साथ हालात बदल सकते हैं।