लाइव न्यूज़ :

World Cup Football 2026 Qualifiers: 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर अर्जेंटीना, पेरू को 1-0 से हराया,  ब्राजील-उरूग्वे से 1-1 से ड्रॉ खेला, वेनेजुएला, चिली और पेरू का सपना टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 17:05 IST

World Cup Football 2026 Qualifiers: अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि उरूग्वे उससे पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर है ।

Open in App
ठळक मुद्देइक्वाडोर और कोलंबिया के 19 अंक हैं। ब्राजील 18 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।पराग्वे उससे दो अंक पीछे है ।

World Cup Football 2026 Qualifiers: लौतारो मार्तिनेज के गोल के दम पर अर्जेंटीना ने विश्व कप फुटबॉल 2026 दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में पेरू को 1 . 0 से हराकर क्वालीफिकेशन की ओर अगला कदम बढा दिया । वहीं ब्राजील ने सल्वाडोर में उरूग्वे से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । उरूग्वे के लिये फेडरिको वाल्वेर्डे ने पहला गोल दागा जबकि गेरसन ने ब्राजील के लिये बराबरी का गोल किया । अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि उरूग्वे उससे पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर है ।

इक्वाडोर और कोलंबिया के 19 अंक हैं । ब्राजील 18 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि पराग्वे उससे दो अंक पीछे है । दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग दौर से छह टीमें विश्व कप में जगह बनायेंगी । सातवें नंबर की टीम बोलिविया अंतरराष्ट्रीय प्लेआफ खेलेंगी जबकि वेनेजुएला (12), चिली (नौ) और पेरू (सात) क्वालीफाइंग दौड़ से बाहर हैं । दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर अगले दौर के मुकाबले मार्च में होंगे ।

विश्व कप एशियाई क्वालीफायर : जापान क्वालीफिकेशन के करीब, इंडोनेशिया से हारा सउदी अरब

चीन को 3 . 1 से हराकर जापान लगातार आठवीं बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है जबकि उससे नौ अंक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया ने एशियाई क्वालीफाइंग दौर में बहरीन से 2 . 2 से ड्रॉ खेला । चीन को सितंबर में अपनी धरती पर 7 . 0 से हराने के बावजूद जापान को इस मैच में पहला गोल करने में 39 मिनट लगे ।

कोकी ओगावा ने हेडर पर यह गोल दागा जबकि दूसरा गोल को इताकूरा ने किया । चीन के लिये लिन लियांगमेन ने दूसरे हाफ में गोल किया लेकिन ओगावा ने इसके तुरंत बाद दूसरा गोल दाग दिया । जापान के छह मैचों में 16 अंक है जबकि ग्रुप सी के चार मैच बाकी है । आस्ट्रेलिया सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर है ।

इंडोनेशिया ने जकार्ता में खेले गए मैच में मार्शेलिनो फर्डिनन के दो गोल के दम पर सउदी अरब को 2 . 0 से हराया । आखिरी बार इंडोनेशिया ने 1938 में विश्व कप खेला था । ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया ने फलस्तीन से 1 . 1 से ड्रॉ खेला लेकिन इसके बावजूद वह 14 अंक लेकर शीर्ष पर है । इराक तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर है । ग्रुप ए में ईरान ने किर्गीस्तान को 3 . 2 से हराया । ईरान 16 अंक लेकर शीर्ष पर और उजबेकिस्तान तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर है ।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाArgentinaBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्व'UNSC में सुधार कोई विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत है': आईबीएसए की मीटिंग में पीएम मोदी बोले

विश्व27 साल की सजा शुरू होने के चंद दिन पहले ही ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अरेस्ट

भारतBrazil: COP30 जलवायु सम्मेलन स्थल पर लगी आग, 13 लोग घायल; भारत समेत कई देशों के वार्ताकार मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा