लाइव न्यूज़ :

एचआईवी पॉजिटिव महिला सात महीने तक कोरोना संक्रमित रही, वायरस ने 32 बार बदला रूप

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 21:53 IST

एक शोध में कोरोना वायरस को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसने वैज्ञानिकों तक को चौंका दिया है। शोध में सामने आया है कि एचआईवी पॉजिटिव महिला कोरोना वायरस से 216 दिनों तक संक्रमित रही।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में एचआईवी पॉजिटिव महिला कोरोना वायरस से सात महीने तक संक्रमित रही। महिला के शरीर में सार्स-सीओवी-2 वायरस ने 32 बार अपना रूप बदला। 2006 में एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद महिला का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया था। 

कोरोना वायरस में म्यूटेशन के बारे में हर किसी ने सुना होगा। हालांकि एक शोध में कोरोना वायरस को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसने वैज्ञानिकों तक को चौंका दिया है।

शोध में सामने आया है कि दक्षिण अफ्रीका की एक एचआईवी पॉजिटिव महिला कोरोना वायरस से 216 दिनों तक संक्रमित रही। इस दौरान महिला के शरीर में सार्स-सीओवी-2 वायरस ने 32 बार अपना रूप बदला। यह शोध प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित हुआ है। 

शोध के अनुसार, 36 वर्षीय महिला को 2006 में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद से ही उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) धीरे-धीरे कमजोर होती गई। सितंबर 2020 में वह कोविड-19 के चलते संक्रमित हुई। जिसके कारण स्पाइक प्रोटीन में 13 और 19 अन्य आनुवांशिक बदलाव हुए। 

 

कुछ म्यूटेशन बढ़ा रहे हैं चिंता

इनमें से कुछ म्यूटेशन चिंता की बात हैं। जैसे E484K म्यूटेशन जो कि अल्फा वेरिएंट B.1.1.7 का हिस्सा है। यह पहली बार ब्रिटेन में सामने आया था। वहीं N510Y म्यूटेशन, जो कि बीटा वेरिएंट B.1.351 का हिस्सा है। यह सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। 

 

म्यूटेशन दूसरों को पहुंचाने को लेकर संशय

शोधकर्ताओं के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने इन म्यूटेशंस को दूसरों को पहुंचाया है या नहीं। हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है कि यह संयोग नहीं है कि ज्यादातर नए वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु नेटल में सामने आए हैं, जहां हर 4 वयस्कों में से एक एचआईवी पॉजिटिव है। 

 

गंभीर खतरे की बात नहीं आई सामने

इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि एचआईवी संक्रमित लोगों में कोविड-19 होने और उसके गंभीर चिकित्सा परिणाम का खतरा अधिक होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि ऐसे मामले ज्यादा संख्या में सामने आते हैं तो एचआईवी संक्रमित मरीज दुनिया के लिए वेरिएंट की फैक्ट्री बन सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वसोशल मीडिया बैन, 16 साल से बच्चों पर लागू, फेसबुक, इंस्टाग्राम, किक, रेडिट, स्नैपचैट, थ्रेड्स, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब और ट्विच जल्दी हटाएं नहीं तो 3.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुर्माना

विश्वInternational Human Rights Day 2025: 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस? जानें क्या है महत्व

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

विश्वपाकिस्तान टूटने की कगार पर, 'सिंधुदेश' की मांग को लेकर कराची में भड़की हिंसा

विश्वसिंध प्रांतः हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण, 3 हथियारबंद शख्स ने घर से बाहर निकलते ही जबरन सफेद कार में बैठाया और...