लाइव न्यूज़ :

कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वालों पर काम करेगा कोविड-19 का टीका?

By भाषा | Updated: July 15, 2021 11:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 जुलाई (एपी) अगर किसी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो क्या कोविड-19 का टीका उसपर प्रभावी होगा? संभवत: उतना नहीं जितना किसी सेहतमंद इंसान पर होगा लेकिन टीके कुछ हद तक सुरक्षा तो प्रदान करते ही हैं।

इसी लिए बीमारी या कुछ दवाओं के चलते कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों को भी टीका लगवाने की सलाह दी जाती है। यह आवश्यक है कि आपका परिवार, दोस्त और देखभालकर्ताओं को टीका लगा हो जो उनके माध्यम से वायरस का प्रसार होने की आशंका को कम करता है।

करीब तीन प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है। इनमें एचआईवी या एड्स से ग्रसित लोग, ऐसे लोग जिनमें किसी प्रकार का प्रतिरोपण किया गया हो, कैंसर के कुछ मरीज और रयूमेटोइड अर्थराइटिस (गठिया), आंतों में सूजन की बीमारी और ल्यूपस जैसे स्व-प्रतिरक्षित विकार वाले लोग शामिल हैं।

कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले बहुत लोगों में कोविड-19 टीकाकरण का अध्ययन नहीं किया गया है। लेकिन सीमित आंकड़े एवं फ्लू और निमोनिया के टीकों के साथ जुड़े अनुभव दर्शाते हैं कि ये टीके ऐसे लोगों में स्वस्थ लोगों की तुलना में कम प्रभावी होते हैं। इसका अर्थ है कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को मास्क पहनने और भीड़-भाड़ में जाने से बचने जैसे एहतियात बरतने चाहिए।

सिएटल में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के प्रतिरोपण विशेषज्ञ ड़ॉ अजित लिमाय ने कहा, “यह आवश्यक है कि आप टीका लगाने से पहले जो एहितायत बरत रहे थे वही बाद में भी बरतें।”

नेशनल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर नेटवर्क के निर्देशों के मुताबिक लगभग सभी कैंसर मरीजों को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए लेकिन स्टेम सेल ट्रांसप्लांट या सीएआर टी-सेल थेरेपी कराने वालों को इलाज के कम से कम तीन महीने बाद ही टीका लगवाना चाहिए। इस देरी से उनपर टीके का असर होने की संभावना ज्यादा होगी।

फ्रेंच दिशा-निर्देश अंग प्रतिरोपण कराने वालों तथा कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वालों को कोविड-19 की तीसरी खुराक देने की अनुशंसा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें