लाइव न्यूज़ :

विकीलीक्स मामला: मुख्य आरोपी जुलियन अंसाजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का रास्ता साफ?

By भाषा | Updated: June 13, 2019 20:40 IST

ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावेद ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अमेरिकी सरकार के विकिलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद एक आदेश पर दस्तखत किये हैं।

Open in App

विकीलीक्स मामले में मुख्य आरोपी जुलियन अंसाजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। ब्रिटेन के गृह मंत्री ने इस संबंध में अमेरिका के अनुरोध के बाद एक आदेश पर दस्तख्त कर दिए हैं । हालांकि अब गेंद अदालत के पाले में चली गयी है जिसे असांजे के प्रत्यर्पण को लेकर अंतिम फैसला करना है।

ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावेद ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अमेरिकी सरकार के विकिलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद एक आदेश पर दस्तखत किये हैं। अमेरिका ने यह अनुरोध किया ताकि असांजे के खिलाफ अमेरिकी अदालतों में कंप्यूटर हैकिंग के आरोप में मुकदमा चलाया जा सके।

पाकिस्तानी मूल के मंत्री ने कहा कि फैसले पर विश्लेषण अब ब्रिटेन की अदालतों को करना है कि यह मामला असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण के लिये जरूरी पैमानों पर खरा उतरता है या नहीं। जावेद ने बीबीसी को बताया, “वह अभी सलाखों के पीछे हैं। अमेरिका की तरफ से प्रत्यर्पण के लिये अनुरोध किया गया था जो कल (शुक्रवार को) अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा लेकिन कल (बुधवार को) मैंने प्रत्यर्पण आदेश पर दस्तखत कर दिये और इसे प्रमाणित किया जो कल अदालत के सामने पेश होगा।”

उन्होंने कहा, “यह फैसला अंतत: अदालत को करना है लेकिन गृह मंत्री के लिये इसमें एक बेहद अहम हिस्सा होता है और मैं चाहता हूं कि हर बार न्याय होता हो और हमारे पास वैध प्रत्यर्पण अनुरोध है, इसलिये मैंने उस पर दस्तखत किये लेकिन अंतिम फैसला अब अदालत को करना है।”

असांजे पर अमेरिका में कई मामले दर्ज हैं और पिछले महीने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में तय सुनवाई के लिये वह अपनी खराब सेहत की वजह से पेश नहीं हो पाया था और उसकी अगली सुनवाई लंदन में कड़ी सुरक्षा वाली बेलमार्श जेल में होने की उम्मीद है जहां वह अभी बंद है।

टॅग्स :जूलियन असांजेअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा