लाइव न्यूज़ :

Corona virus: संक्रमण बाद होने वाली परेशानियों पर WHO की सलाह, बूस्टर डोज पर भी कही ये बात

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 5, 2021 14:36 IST

WHO के मुताबिक लॉन्ग कोविड, इस महामारी के सबसे रहस्यमय पहलुओं में से एक है. कोविड रिपोर्ट नेगेटिव होने आने के बाद महामारी से शरीर को हुए नुकसान का आकलन और फिर इलाज मुश्किल काम है. इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संक्रमण के बाद परेशानियों से दो-चार हो रहे लोगों को चिकित्सकीय परिक्षण कराते रहने की सलाह दी है.

Open in App
ठळक मुद्देLong Covid को लेकर WHO चिंतितदुनियाभर में पैर पसार चुका है डेल्टा वेरिएंटबूस्टर डोज को लेकर WHO का सुझाव

दुनियाभर में अब तक मिले कोविड-19 केसेस की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंच गई है. इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि दुनियाभर में लोग अभी भी लॉन्ग कोविड यानी पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के संक्रमण के बाद की परेशानियों से जूझ रहे लोगों से लगातार चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया है.

Long Covid को लेकर WHO चिंतित

WHO के मुताबिक लॉन्ग कोविड, इस महामारी के सबसे रहस्यमय पहलुओं में से एक है. संक्रमन से उबरने और कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद, महामारी से शरीर को हुए नुकसान का आकलन और फिर इलाज मुश्किल काम है. इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संक्रमण के बाद परेशानियों से दो-चार हो रहे लोगों को चिकित्सकीय परिक्षण कराते रहने की सलाह दी है. दुनियाभर में तेजी से फैले कोविड के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने बाद खासी सावधानी बरतने पर भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जोर दिया.

दुनियाभर में पैर पसार चुका है डेल्टा वेरिएंट

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की कोविड -19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कोविड के बाद का यह सिंड्रोम, या लॉन्ग कोविड, एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में WHO गंभीर रूप से चिंतित है."

बीते एक हफ्ते में सबसे अधिक मामले अमेरिका (543,420 नए मामले), भारत (283,923 नए मामले) और इंडोनेशिया (273,891 नए मामले) में सामने आए है. WHO के मुताबिक ब्राजील और ईरान में भी हालात चिंताजनक बने हुए है. 

बूस्टर डोज को लेकर WHO का सुझाव

वैक्सीन को लेकर बढ़ती असामनता के बीच WHO ने अमीर देशों से फिर एक बार कोरोना वायरस की बूस्टर डोज पर फिलहाल के लिए रोक लगाने का आग्रह किया है. WHO ने इन देशों से सितंबर तक ऐसा करने को कहा है, ताकि तब तक गरीब देशों में कम से कम 10 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो जाए. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अब तक यह सिद्ध नहीं हुआ है कि वैक्सीन की दो डोज ले चुके लोगों को बूस्टर डोज देना संक्रमण का प्रसार रोकने में प्रभावी हैं या नहीं.

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनभारतकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला