लाइव न्यूज़ :

Peter Nygard: यौन हमले के चार मामलों में दोषी और दो अन्य मामलों में बरी, जानें कौन पीटर निगार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2023 12:32 IST

Peter Nygard: पांच महिलाओं ने गवाही दी कि टूर और नौकरी के लिए साक्षात्कार के बहाने उन्हें निगार्ड के टोरंटो स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिगार्ड (82) ने लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कहा कि वह इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं। आरोप 1980 के दशक और मध्य 2000 के बीच घटी घटनाओं के सिलसिले में लगाये गये हैं। न्यागार्ड ने उसे कुछ समय के लिए अपने निजी कक्ष ‘सुइट’ से बाहर नहीं जाने दिया।

Peter Nygard: कभी महिला फैशन उद्योग के दिग्गज उद्योगपति रहे पीटर निगार्ड को रविवार को कनाडा की एक अदालत ने यौन हमले के चार मामलों में दोषी पाया जबकि दो अन्य मामलों में बरी कर दिया। यहां छह सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद पांचवें दिन अदालत ने यह फैसला सुनाया।

निगार्ड (82) ने लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कहा कि वह इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं। ये आरोप 1980 के दशक और मध्य 2000 के बीच घटी घटनाओं के सिलसिले में लगाये गये हैं। पांच महिलाओं ने गवाही दी कि टूर और नौकरी के लिए साक्षात्कार के बहाने उन्हें निगार्ड के टोरंटो स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था।

लेकिन वहां सबसे ऊपर की मंजिल पर स्थित एक विशेष कक्ष (सूइट) में उनमें से चार पर यौन हमला किया गया। इन पांचों महिलाओं ने कहा कि निगार्ड के साथ मुलाकात के दौरान वे यौन गतिविधि की शिकार हुईं जिसके लिए उनकी सहमति नहीं थी। शिकायतकर्ताओं में से एक ने गवाही दी कि न्यागार्ड ने उसे कुछ समय के लिए अपने निजी कक्ष ‘सुइट’ से बाहर नहीं जाने दिया।

जिसके कारण जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया गया। निगार्ड ने इन महिलाओं द्वारा लगाये गये आरोपों का खंडन किया। सुनवाई के आखिरी में अभियोजकों ने कहा कि निगार्ड का टाल-मटोल वाला रवैया रहा और उन्होंने सवालों का सही -सही जवाब नहीं दिया। इन वकीलों ने कहा कि पांच महिलाओं की गवाही में एकरूपता निगार्ड के व्यवहार में एक पैटर्न को दर्शाता है।

टॅग्स :कनाडाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल