लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी, आने वाले वक्त में ट्रंप ड्रैगन के खिलाफ करेंगे बड़ी कार्रवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 9, 2020 09:43 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को लेकर चीन को खुलेआम कई चेता चुके हैं। उन्होंने कई बार खुलेआम कहा है कि चीन ने कोरोना को पूरे विश्व में फैलाया है, जिसको लेकर उनका गुस्सा चीन के प्रति बढ़ता ही जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कुछ दिनों पहले यह भी जानकारी दी थी कि टिकटॉक सहित कई चीनी ऐप बैन करने पर वह विचार कर रहे हैं। अमेरिका और चीन में अभी हांगकांग में लाए गए विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर भी तनाव चल रहा है।

वाशिंगटन:अमेरिकाचीन पर कोरोना वायरस (Covid-19) को लेकर हमेशा ही हमला बोलता रहता है। वहीं हांगकांग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर भी दोनों देशों में तनाव चल रहा है। इसी बीच अमेरिका ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आने वाले वक्त में वह चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा, "चीन पर हमारी कार्रवाई के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोच रहे हैं। लेकिन वह किस तरह कार्रवाई होगी...इसके बारे में मैं आपको ज्यादा नहीं बता सकती हूं। लेकिन चीन से संबंधित कुछ आगामी कार्रवाईयों के बारे में आप आने वाले वक्त सुनेंगे। इसलिए मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।" व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने साफ किया है कि आने वाले वक्त में राष्ट्रपति ट्रंप चीन के खिलाफ कड़े कदम उठा सकते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald J. Trump) (फाइल फोटो)

चीन-अमेरिका में हांगकांग को लेकर तानातानी

चीन और अमेरिका में हांगकांग में लाए गए विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर भी तनाव चल रहा है। इसके अलावा चीन में अमेरिकी पत्रकारों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खफा हैं। वहीं चीन में उइगुर मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार और तिब्बत में सुरक्षा, ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर अमेरिका और चीन के बीच काफी तनाव है। 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो लगातार चीन की कर रहे हैं आलोचना

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार (8 जुलाई) को कहा कि चीन की अत्यंत आक्रामक गतिविधियों का भारतीयों ने सर्वश्रेष्ठ तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चीन की क्षेत्रीय विवादों को उकसाने की प्रवृत्ति रही है और दुनिया को यह धौंस चलने नहीं देनी चाहिए।  माइक पोम्पियो ने कहा, चीन वालों ने अत्यंत आक्रामक गतिविधियां संचालित की हैं। भारतीयों ने उनका जवाब भी सर्वश्रेष्ठ तरीके से दिया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (फाइल फोटो)

पोम्पियो ने कहा, पिछले प्रशासनों के कार्यकाल में अमेरिका ने यह नहीं किया। हम इस पर उचित तरीके से जवाब देंगे। हमने चीनी नेतृत्व को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि हम इस बारे में गंभीर हैं। जब मैं ‘हम’ कहता हूं तो इसका मतलब केवल अमेरिका नहीं है। हम बहुत जल्द अपने मित्र देशों के साथ इस बारे में संवाद शुरू करेंगे कि हम चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी से मिल रही इस चुनौती का मिलकर किस तरह जवाब दे सकते हैं।

 उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के संदर्भ में कहा कि चीन के वुहान से वायरस फैलने के साथ दुनिया ने चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की असलियत देख ली। 

 

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल