लाइव न्यूज़ :

लीवरपूल टैक्सी विस्फोट मामले के पीछे पश्चिम एशियाई शरणार्थी का हाथ

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:36 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 नवंबर लीवरपूल में रविवार को एक महिला अस्पताल के बाहर टैक्सी बम विस्फोट में मारे गये संदिग्ध आतंकवादी की पहचान सीरियाई एवं इराकी मूल के इमाद अल स्वीलमीन में रूप में हुई है।

समझा जाता है कि इमाद अल स्वीलमीन (32) शरण लेने के लिए ब्रिटेन पहुंचा था। उसने कुछ साल पहले ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था।

ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक पुलिस ने सोमवार को कहा था कि इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम भाग में लीवरपूल शहर में अल स्वीलमीन के दो पते हैं।

ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘लीवरपूल में महिला अस्पताल के बाहर 14 नवंबर को हुए धमाके की जांच कर रहे आतंकवाद निरोधक जांचकर्ताओं ने उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि की है जिसके बारे में उनका मानना है कि वह इस आतंकवादी घटना में मारा गया था। ’’

आतंकवाद निरोधक अभियान के वरिष्ठ जांच अधिकारी एंड्रू मिक्स ने कहा कि जांच बहुत तेजी से हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इस पड़ाव पर हमारा दृढ़ मत है कि मृतक 32 वर्षीय इमाद अल स्वीलमीन है। अल स्वीलमीन का संबंध रटलैंड एवेन्यू और सटक्लीफ स्ट्रीट पतों से है जहां तलाशी अब भी चल रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा विश्वास है कि वह कुछ समय सटक्लीफ स्ट्रीट पर रहा और हाल में वह रटलैंड एवेन्यू आ गया था। हमारा ध्यान रटलैंड एवेन्यू वाले पते पर है जहां हमें अहम चीजें मिलती जा रही हैं। ’’ उन्होंने लोगों से इस संबंध में और जानकारियां पुलिस को देने की अपील की।

इस बीच इस विस्फोट मामले में गिरफ्तार किये गये चार व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया । ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने यह जानकारी दी। तीन व्यक्तियों को सटक्लीफ स्ट्रीट वाले मकान से गिरफ्तार किया गया था और वे क्रमश: 29, 26 और 21 साल के हैं। चौथे को लीवरपूल के केसिंग्टन इलाके से हिरासत में लिया गया था। चारों सप्ताहांत और सोमवार को पकड़े गये थे।

सहायक मुख्य कांस्टेबल रूस जैक्सन ने कहा, ‘‘ गिरफ्तार किये गये चारों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद हम उनकी बातों से संतुष्ट हैं और उन्हें पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। जांच तेज गति से जारी है और जांच दल लगातार काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना