लाइव न्यूज़ :

कराची विमान हादसा: एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत में पायलट ने कहा था इंजन हो गया फेल, सुनें आखिरी ऑडियो रिकॉर्डिंग

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 19:25 IST

कराची में हुए विमान हादसे के पायलट सज्जाद गुल की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है, जिसमें पायलट को कहते हुए सुना जा रहा है कि इंजन फेल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीआईए विमान ए-320 PK8303 कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान ए -320 PK8303 शुक्रवार को कराची हवाई अड्डे के पास मॉडल कॉलोनी रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो लाहौर से कराची जा रहा था और लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक पायलट सज्जाद गुल ने प्लेन क्रैश होने से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को संपर्क किया था और इंजन फेल हो जाने की जानकारी दी थी, लेकिन लैंडिंग से ठीक एक मिनट पहले संपर्क टूट गया।

पायलट सज्जाद गुल की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है, जिसमें पायलट को कहते हुए सुना जा रहा है कि इंजन फेल हो गया है।

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने लैंडिंग के लिए दोनों रनवे खाली करवा लिए थे, लेकिन पायलट ने विमान घुमा दिया। एटीसी का कहना है कि पायलट ने किस वजह से ऐसा किया, यह अभी जांच का विषय है।

Geo न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार क्रैश हुए पीआईए के विमान एयरबस A-320 PK8303 में विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा है और घरों में मौजूद लोगों को भी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :पाकिस्तानफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा