लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की स्थिति पर ‘सावधानीपूर्वक नजर’ बनाए हुए हैं : बांग्लादेश

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:59 IST

Open in App

बांग्लादेश ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में बदलते घटनाक्रम पर ‘‘सावधानीपूर्वक नजर’’ रख रहा है, जिसका क्षेत्र पर असर होगा। इस बीच सुरक्षा विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि देश के कुछ चरमपंथी युद्ध ग्रस्त देश में तालिबान में शामिल होने का प्रयास कर सकते हैं। अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रहा भीषण युद्ध रविवार को तब निर्णायक दौर में पहुंच गया जब तालिबान ने राष्ट्रपति महल पर कब्जा कर लिया। इसके बाद चौतरफा घिर चुके राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बांग्लादेश अफगानिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर सावधानीपूर्वक नजर रख रहा है और हमारा मानना है कि इसका क्षेत्र एवं इससे बाहर भी असर पड़ेगा।’’ इसने कहा कि अफगान लोगों को खुद ही अपना भविष्य तय करना चाहिए जबकि ‘‘हम अफगानिस्तान को शांत, स्थिर, उन्नत, जिम्मेदार एवं दक्षिण एशियाई क्षेत्र एवं वैश्विक समुदाय के प्रति योगदान देने वाले सदस्य के तौर पर देखना चाहते हैं।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘लेकिन बांग्लादेश का मानना है कि उसके लोगों द्वारा चुना गया लोकतांत्रिक एवं बहुलतावादी अफगानिस्तान ही देश में स्थिरता एवं विकास की गारंटी है।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश ‘‘अफगानिस्तान के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ’’ उस देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करके खुश होगा। साथ ही इसने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम में अफगानिस्तान से मिले अमूल्य सहयोग को याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल