लाइव न्यूज़ :

शिंजो आबे को जब भाषण के दौरान सड़क किनारे मारी गई गोली, सामने आया घटना का सनसनीखेज वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2022 10:16 IST

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 67 साल के शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह हमला किया गया। शिंजो आबे पर ये हमला उस समय हुआ जब वे एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गयी।सामने आयी जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा है।शिंजो आबे को जब गोल मारी गयी, उस समय का वीडियो भी अब सामने आया है।

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गयी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबे पर ये हमला उस समय किया गया जब वे जापान के संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है।

हादसे के बाद जापान के ‘एनएचके वर्ल्ड न्यूज' ने भी घटना के कुछ फुटेज प्रसारित किए हैं। इसमें एक फुटेज में आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। 

आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। आबे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘एनएचके’ ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नारा इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी।

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। बताया जा रहा है कि  गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा है।

 ‘हार्ट फेलियर’ शब्द का मतलब है कि दिल शरीर के बाकी अंगों तक पर्याप्त रूप से खून और आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पाता है। जापान में अधिकारी कई बार इस शब्द का इस्तेमाल ऐसी स्थिति के बारे में बताने के लिए करते हैं, जिसमें पीड़ित जीवित नहीं रहता लेकिन तब तक मौत की औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आबे कितनी गंभीर रूप से घायल हुए हुए हैं।

गौरतलब है कि आबे ने 2020 में यह कहते हुए जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आई है।

टॅग्स :शिंजो अबेजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा