लाइव न्यूज़ :

अगर भारत किसी भी तरह का दुस्साहस करता है तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे?, पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने वीडियो क्लिप में कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 06:10 IST

Pahalgam Terror Attack: इस फर्जी नाटक के बहाने अगर भारत किसी भी तरह का दुस्साहस करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने का बहाना बनाना है।पिछली बार हमने चाय पिलाई थी लेकिन इस बार शायद इतनी विनम्रता न हो।पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था और करीब दो दिन बाद वापस भेजा था।

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान की पंजाब सरकार में एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि उनका देश भारत की ओर से ‘किसी भी संभावित आक्रमण के लिए पूरी तरह से तैयार है’। मंत्री के इस बयान से संकेत मिलता है कि भारत पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने एक वीडियो क्लिप में कहा, “इस फर्जी नाटक के बहाने अगर भारत किसी भी तरह का दुस्साहस करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की।

 

‘फर्जी नाटक’ से पाकिस्तान का मतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के पीछे भारत का ही हाथ है और इसका उद्देश्य पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने का बहाना बनाना है। बुखारी ने बयान में कहा, “पिछली बार हमने चाय पिलाई थी लेकिन इस बार शायद इतनी विनम्रता न हो।”

यह संदर्भ 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले से था। पाकिस्तान वायुसेना ने एक भारतीय विमान को गिरा दिया गया था, जिसके बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था और करीब दो दिन बाद वापस भेजा था।

मंत्री ने कहा, “कभी-कभार मेहमान का आना ठीक है। लेकिन अगर मेहमान बार-बार आने लगें तो पाकिस्तान की सेना, उसके लोग और देश की सरकार जानती है कि कैसे जवाब देना है।” उन्होंने ‘हालिया घटना’ पर खेद जताया और दावा किया कि यह ‘फर्जी नाटक’ है। आजमा बुखारी ने आरोप लगाया, “यह एक और कायराना कोशिश है, ठीक वैसे ही जैसे भारत ने अतीत में की है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाना है।” बुखारी ने कहा, “भारत द्वारा किया गया कोई भी ‘सैन्य दुस्साहस’ एक बड़ी गलती होगी।”

उन्होंने कहा, “अतीत की तरह, पाकिस्तान हर मोर्चे पर एक मजबूत और प्रभावी जवाब देगा। हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।” मंत्री ने दावा किया कि भारतीय लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह का हमला एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र में कैसे हो सकता है, जहां 7,00,000 भारतीय सैनिक निगरानी कर रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को पहलगाम में हुई मौतों पर शोक जताया। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरPakistan Armyशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?