लाइव न्यूज़ :

watch Congo jailbreak: 129 कैदियों की मौत, कांगो मुख्य बंदीगृह को तोड़कर भागने की कोशिश, भगदड़ में गई जान, सुरक्षा बलों ने 24 कैदियों को गोली मारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2024 15:17 IST

Congo jailbreak: किंशासा में क्षमता से अधिक कैदियों वाली मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों को ‘‘चेतावनी’’ देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देCongo jailbreak: घटना में 59 लोग घायल हुए हैं जिनका सरकार इलाज करा रही है। Congo jailbreak: अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया है।Con go jailbreak: महिलाओं से बलात्कार के भी कुछ मामले सामने आए हैं।

Congo jailbreak: कांगो की राजधानी में एक मुख्य बंदीगृह को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि शुरुआती अनुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह किंशासा में क्षमता से अधिक कैदियों वाली मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों को ‘‘चेतावनी’’ देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में 59 लोग घायल हुए हैं जिनका सरकार इलाज करा रही है। साथ ही महिलाओं से बलात्कार के भी कुछ मामले सामने आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि जेल में कानून व्यवस्था लागू कर दी गई है। घटना में जेल के एक हिस्से को आग लगा दी गई थी। मानवाधिकार संस्था एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने देश को लेकर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि मकाला जेल कांगो का मुख्य बंदीगृह है जिसमें 1,500 कैदियों के रहने की क्षमता है लेकिन इसमें 12,000 कैदियों को रखा गया है। इनमें से ज्यादातार सुनवाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

बंदीगृह में पहले भी कैदियों के जेल तोड़कर भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 2017 की वह घटना भी शामिल है जिसमें एक धार्मिक संप्रदाय ने सैकड़ों कैदियों को मुक्त कराया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को गोलीबारी शुरू हुई जो सोमवार सुबह तक जारी रही। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि घटना में सिर्फ दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विवादित आंकड़ा बताया था। जेल से सामने आए वीडियो में जमीन पर शव पड़े दिख रहे हैं। इनमें कई के शरीर पर चोट के निशान हैं।

अन्य वीडियो में कैदी, मारे गए कैदियों के शवों को वाहन में डालते नजर आ रहे हैं। जेल में जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। जेल राष्ट्रपति भवन से पांच किलोमीटर की दूरी पर शहर के मध्य में स्थित है। उप न्याय मंत्री मबेम्बा कबुया ने स्थानीय ‘टॉप कांगो एफएम रेडियो’ को बताया कि प्रतीत होता है कि जेल तोड़ने की साजिश जेल के कैदियों ने ही रची थी।

हमले की घटना के बाद जेल की ओर जाने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गई जबकि अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया है। न्याय मंत्री कॉन्स्टेंट मुताम्बा ने इस हमले को ‘‘जेल तोड़ कर भागने की पूर्वनियोजित साजिश’’ करार दिया। उन्होंने जेल से कैदियों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध की भी घोषणा की और कहा कि प्रशासन जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या को कम करने के अन्य प्रयासों के अलावा नयी जेल का निर्माण कराएगा।

टॅग्स :जेलसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!