लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क की रूस शांति योजना पर भड़के वोलोदिमीर जेलेंस्की, कहा- यूक्रेन आएं और...

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 1, 2022 12:49 IST

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के यूक्रेन में रूस के आक्रमण को समाप्त करने के प्रस्ताव की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एलन मस्क को अपने युद्धग्रस्त देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें यूक्रेन आना चाहिए।जेलेंस्की ने कहा कि अगर आप यह समझना चाहते हैं कि रूस ने यहां क्या किया है तो यूक्रेन आएं और आप यह सब खुद देख पाएंगे।

कीव:यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के यूक्रेन में रूस के आक्रमण को समाप्त करने के प्रस्ताव की आलोचना की और उन्हें अपने युद्धग्रस्त देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। 

अक्टूबर में मस्क ने मॉस्को के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह को फिर से चलाने, क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूसी संप्रभुता को स्वीकार करने और यूक्रेन को एक तटस्थ स्थिति देने वाले शांति समझौते का प्रस्ताव देकर ट्विटर पर विवाद खड़ा कर दिया।

द न्यू यॉर्क टाइम्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जेलेंस्की ने बुधवार को अरबपति के प्रस्ताव का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें यूक्रेन आना चाहिए। जेलेंस्की ने मस्क का जिक्र करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स के डीलबुक समिट में वीडियो लिंक के जरिए कहा, "मुझे लगता है कि या तो उन पर किसी का प्रभाव है या वह किसी तरह अपने दम पर निष्कर्ष निकालता है।"

जेलेंस्की ने कहा, "अगर आप यह समझना चाहते हैं कि रूस ने यहां क्या किया है तो यूक्रेन आएं और आप यह सब खुद देख पाएंगे। और फिर आप मुझे बताएंगे कि इस युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए, किसने इसे शुरू किया और कब समाप्त किया जा सकता है।" अक्टूबर में टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने अपने 100 मिलियन से अधिक अनुयायियों को इस विचार पर वोट देने के लिए एक पोल बनाया।

बताते चलें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि जब तक पुतिन उसके नेता बने रहेंगे, वह रूस के साथ कभी बातचीत नहीं करेंगे।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनएलन मस्करूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल