लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने ब्रिटेन की पूर्व PM लिज ट्रस का फोन करवाया था हैक, चुराई गई थी 'टॉप सीक्रेट डिटेल्स'- रिपोर्ट में खुलासा

By आजाद खान | Updated: October 30, 2022 15:54 IST

इस रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि इस हैंकिंग से ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस के करीबी दोस्त से जुड़ी जानकारी शेयर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस का फोन हैक होने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जब वे ब्रिटेन की विदेश मंत्री थी तब उनका फोन हैक हुआ था। इसे लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह हैंकिंग व्लादिमिर पुतिन के कहने पर संदिग्ध रूसी जासूसों ने की थी।

लंदन:ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) का फोन संदिग्ध रूसी जासूसों द्वारा हैक कर लिया गया था। इस बात की जानकारी ब्रिटेन के अंग्रेजी अखबार डेली मेल ने शनिवार (29 अक्टूबर) को दी है। 

खबर के अनुसार, यह हैकिंग उस समय हुई थी जब वे ब्रिटेन की विदेश मंत्री के रूप में काम कर रही थी। अंग्रेजी अखबार ने इस हैकिंग को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए है। 

क्या है पूरा मामला

डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस जब विदेश मंत्री के रूप में काम कर रही थी तब उनका फोन हैक कर लिया गया था। इस हैंकिग को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध रुसी जासूसों (Suspected Spies) द्वारा यह हैंकिग हुई थी ताकि टॉप सीक्रेट डिटेल की जानकारी पाया जा सके। 

अखबार का दावा है कि संदिग्ध रुसी जासूसों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निजी फोन को हैक कर उसमें से क्वासी क्वार्टेंग के बारे में जानकारी ली गई थी। आपको बता दें कि क्वासी क्वार्टेंग ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के करीबी मित्र थे जिन्हें बाद में वित्त मंत्री बनाया गया था। 

'टॉप सीक्रेट डिटेल्स' किया गया था लीक

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि हैकरों ने पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस का फोन हैक कर उनके दोस्त क्वासी क्वार्टेंग से क्या बातचीत हो रही है और आगे की क्या रणनीति है, इसकी जानकारी समेत कई और 'टॉप सीक्रेट डिटेल्स' को चोरी से शेयर किया गया था। 

यही नहीं प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ कैसी और क्या इनकी बातचीत हो रही है, इसका भी डेटा लिया गया था। आपको बता दें कि जिस क्वासी क्वार्टेंग की डेटा हैक की गई थी उन्हें बाद में  वित्त मंत्री भी बनाया गया था। 

रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में ट्रस की बातचीत को भी शेयर करने का शक

इस हैक को लेकर यह भी शक जताया जा रहा है कि रूसी हैकरों ने उन संदेशों को भी हैक किया होगा जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अन्य विदेश मंत्रियों के साथ ट्रस की बातचीत हुई थी। इस हैक को लेकर यह भी दावा किया गया है इन बातचीत में हथियारों के शिपमेंट की डिटेल भी शामिल है जिसे लेकर यह शक जताया जा रहा है कि इसे भी शेयर किया गया है। 

हालांकि इसे लेकर ब्रिटिश सरकार द्वारा अभी तक कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई है।  

 

टॅग्स :लिज ट्रसव्लादिमीर पुतिनरूसब्रिटेनफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता