यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में पुतिन के सलाहकार ने छोड़ा देश, रूसी राष्ट्रपति को 25 साल पहले दिलाई थी नौकरी

By मनाली रस्तोगी | Published: March 24, 2022 10:09 AM2022-03-24T10:09:55+5:302022-03-24T10:14:49+5:30

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूस के जलवायु मामलों के राजदूत एनाटोली चुबैस ने युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफे के साथ देश भी छोड़ दिया है।

Vladimir Putin Adviser Anatoly Chubais Quits Over Ukraine War Leaves Russia | यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में पुतिन के सलाहकार ने छोड़ा देश, रूसी राष्ट्रपति को 25 साल पहले दिलाई थी नौकरी

यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में पुतिन के सलाहकार ने छोड़ा देश, रूसी राष्ट्रपति को 25 साल पहले दिलाई थी नौकरी

Highlightsपिछले साल पुतिन ने उन्हें रूस के जलवायु मामलों का राजदूत घोषित कर दिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लगभग महीना भर पूरा होने वाला है, लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच जारी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार एनाटोली चुबैस ने यूक्रेन पर हुए आक्रमण को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही उन्होंने रूस भी छोड़ दिया है। 

पुतिन के करीबी रहे हैं चुबैस

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 66 वर्षीय चुबैस पुतिन के करीबी रहे हैं। रूस के जलवायु मामलों के राजदूत एनाटोली चुबैस आक्रमण को लेकर क्रेमलिन से नाता तोड़ने वाले सर्वोच्च स्तर के अधिकारी बन गए हैं। चुबैस 1990 के दशक के कुछ आर्थिक सुधारकों में से एक हैं जो पुतिन की सरकार में बने रहे और पश्चिमी अधिकारियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखा। 

क्रेमलिन की ओर से नहीं आया कोई जवाब

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने फिलहाल इसपर किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है। 1990 के दशक के रूस के निजीकरण के वास्तुकार के रूप में जाने जाने वाले चुबैस ने 1990 के दशक के मध्य में पुतिन को उनकी पहली क्रेमलिन नौकरी दी थी और शुरू में उस दशक के अंत में उनके सत्ता में आने का स्वागत भी किया था। पुतिन के कार्यकाल में चुबैस ने बड़ी राज्य कंपनियों में शीर्ष नौकरियां लीं। 

24 फरवरी को यूक्रेन में शुरू हुआ था मिलिट्री अभियान

हालांकि, पिछले साल राष्ट्रपति ने उन्हें रूस के जलवायु मामलों का राजदूत घोषित कर दिया। जिन लोगों ने चुबैस का इस्तीफा पत्र देखा उनकी मानें तो चुबैस ने मंगलवार को सहकर्मियों और दोस्तों को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

Web Title: Vladimir Putin Adviser Anatoly Chubais Quits Over Ukraine War Leaves Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे