लाइव न्यूज़ :

Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर फेंका गया टमाटर, जीत के बाद जनता के बीच पहली बार जाने के दौरान हुआ हमला

By आजाद खान | Updated: April 28, 2022 13:43 IST

इमैनुएल मैक्रों के फ्रांस के दोबारा राष्ट्रपति बनने से बहुत से लोग नाराज है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन पर टमाटर से हमला इसी कारण हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर टमाटर फेका गया है। इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमले हो चुके हैं।

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर टमाटर फेंकने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक फूड मार्केट जब वे चुनाव चीतने के बाद पहली बार जनता के बीच आए थे। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बातचीत के दौरान उन पर एक टमाटर आ गिरता है। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गया था बाद में राष्ट्रपति के गार्ड्स ने उन्हें कवर कर घटना से ले गए थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमला हुआ हो। इससे पहले उन पर अंडा भी फेंका गया था। इस घटना का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक फूड मार्केट में कुछ लोगों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनके पीछे की ओर से एक प्लासटिक आ गिरता है जिसमें टमाटर, संतरा और और फल होने की बात कही जा रही है। दरअसल, मैक्रों राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पहली बार जनता के सामने आए थे, इस दौरान उन पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद वहां मौजूद गार्ड ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक विशेष छाते में छुपा लिया था। इस घटना के समय वहां मौजूद लोगों को खूब चिल्लाते हुए भी सुना गया है। 37 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल होने लगा और लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है। 

इससे पहले भी हो चूके है राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमले

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमला हुआ है। इससे पहले जून 2021 में एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारा था जब वे दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे से शहर में जनता से मिले थे और उनसे बातें कर रहे थे। यही नहीं सितंबर 2021 में भी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हमला हुआ था और इस बार उन्हें अंडा मारा गया था। आपको बता दें कि इमैनुएल मैक्रों के फिर से राष्ट्रपति बनने से बहुत से लोग नाखुश थे और हो सकता है कि इसी नाराजगी के कारण यह घटना घटी है।

टॅग्स :फ़्रांसइमेनुअल मेक्रोParisवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल