लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले कराची में हिंसा बढ़ी, गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2024 17:45 IST

नाजिमानाड में हिंसक झड़पें हुईं। झड़प के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई गोलीबारी में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम पाकिस्तान) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में आम चुनाव से पहले कराची में हिंसा बढ़ीगोलीबारी में एक की मौत, तीन घायलइस चुनाव में पीएमएल-एन की जीत की संभावना जताई जा रही है

Pakistan elections: पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले देश के सबसे बड़े शहर कराची में तनाव बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटे दलों के बीच पहले ही कई बार झड़प हो चुकी हैं। सोमवार को, नाजिमानाड में हिंसक झड़पें हुईं। झड़प के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई गोलीबारी में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम पाकिस्तान) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

एक दिन पहले रविवार को क्लिफ्टन इलाके में, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की एक चुनावी रैली के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और कार्यकर्ताओं को जबरन तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गये। 

दक्षिणी प्रांत सिंध, विशेष रूप से पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में सियासी माहौल गर्म है और सभी दल एक दूसरे से जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। कराची पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का गढ़ माना जाता है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, सिंध और कराची में पीपीपी के स्थायी प्रभाव के बावजूद, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य बदलने की संभावना है। पीपीपी, एमक्यूएम-पी, पीटीआई, जमात-ए-इस्लामी और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार कराची में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का शहर में सीमित प्रभाव है, और वह अन्य प्रांतों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। 

इस चुनाव में पीएमएल-एन की जीत की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए प्रमुख स्थान क्लिफ्टन के तीन तलवार में रविवार को हुई घटना के दौरान पुलिस ने दावा किया कि पीटीआई ने रेड जोन में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी। हालांकि, पार्टी ने कहा कि उसे प्रचार करने के उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननवाज शरीफशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल