पेरिस गोलीबारी मामले में तीन लोगों की मौत, कुर्द और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: December 26, 2022 10:22 AM2022-12-26T10:22:12+5:302022-12-26T10:25:20+5:30

गोलीबारी की इस घटना ने पेरिस में रहने वाले कुर्द समुदाय को झकझोर कर रख दिया है तथा नाराज कुर्दों और पुलिस के बीच कुछ झड़पें भी हुईं।

Violence grips Paris Kurds anti-racism groups demonstrated | पेरिस गोलीबारी मामले में तीन लोगों की मौत, कुर्द और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने किया प्रदर्शन

पेरिस गोलीबारी मामले में तीन लोगों की मौत, कुर्द और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने किया प्रदर्शन

Highlightsपेरिस के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को कुर्द समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद कर उनके डर को दूर करने की कोशिश की। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि संदिग्ध स्पष्ट रूप से विदेशियों को निशाना बना रहा था और उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया।

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पेरिस के अभियोजक ने कहा कि संदिग्ध को हाल ही में शिविर में रहने वाले प्रवासियों पर हमला करने के मामले में जेल से रिहा किया गया था और जांचकर्ता गोलीबारी के संभावित नस्लवादी मकसद पर विचार कर रहे हैं। 

पेरिस में कुर्द समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उन्हें हाल ही में पुलिस ने आगाह किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब क्रिसमस सप्ताहांत से पहले पेरिस उत्सव की गतिविधियों से गुलजार है। शहर के लोग इस घटना से भयभीत और हैरान हैं। पेरिस के अभियोजक लौरे बेकुआउ ने कहा कि गोलीबारी में घायल हुए तीन लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को कम गंभीर चोट आई हैं तथा वे अस्पताल में भर्ती हैं। कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र पर हुए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद शनिवार को कुर्द कार्यकर्ताओं, वामपंथी नेताओं और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने पेरिस में विरोध प्रदर्शन किया। अभियोजकों का कहना है कि यह हमला नस्लवाद से प्रेरित था। 

अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध हमलावर को हाल में शिविर में रहने वाले प्रवासियों पर हमला करने के मामले में जेल से रिहा किया गया था। जांचकर्ता गोलीबारी के संभावित नस्लवादी मकसद की पड़ताल कर रहे हैं। पेरिस अभियोजक के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि उस पर नस्लवादी मकसद से हत्या और हत्या के प्रयास के संभावित आरोप हैं।

कुर्द अधिकार समूहों, राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े हजारों लोग झंडे लहराते हुए शनिवार को पूर्वी पेरिस के प्लेस डे ला रिपब्लिक में एकत्र हुए। गोलीबारी की इस घटना ने पेरिस में रहने वाले कुर्द समुदाय को झकझोर कर रख दिया है तथा नाराज कुर्दों और पुलिस के बीच कुछ झड़पें भी हुईं। पेरिस के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को कुर्द समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद कर उनके डर को दूर करने की कोशिश की। 

यह हमला ऐसे समय हुआ, जब पेरिस क्रिसमस की तैयारियों में लगा था। शुक्रवार का हमला सांस्कृतिक केंद्र और पास के एक रेस्तरां तथा हेयर सैलून पर हुआ। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि संदिग्ध स्पष्ट रूप से विदेशियों को निशाना बना रहा था और उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया।

Web Title: Violence grips Paris Kurds anti-racism groups demonstrated

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे