लाइव न्यूज़ :

Video: मोल्दोवा में राष्ट्रपति के पालतू कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2023 18:22 IST

मीडिया में प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी चिशिनाउ की यात्रा के दौरान बेलेन राष्ट्रपति संदू के साथ खड़े हैं और उनका पालतू कुत्ता कोडरुट भी पास ही खड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेलेन कोडरुट को सहलाने के लिए उसकी तरफ झुकते हैं, वह बेलेन के हाथ में काट लेता है।जख्म मामूली है और तत्काल बेलेन को आवश्यक उपचार दिया गया। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बर्लिनः मोल्दोवा की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब मोल्दोवा की राष्ट्रपति मेई संदू के पालतू कुत्ते ने उनके (बेलेन) हाथ में काट लिया।

 

मोल्दोवा की मीडिया में प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी चिशिनाउ की यात्रा के दौरान बेलेन राष्ट्रपति संदू के साथ खड़े हैं और उनका पालतू कुत्ता कोडरुट भी पास ही खड़ा है। जैसे ही बेलेन कोडरुट को सहलाने के लिए उसकी तरफ झुकते हैं, वह बेलेन के हाथ में काट लेता है।

width="560" height="315" src="https://www.editorji.com/embedvideo?url=https://cdn.editorji.com/cue_ts/output/hls/65589cb9def26_moldova-president-.m3u8"

बेलेन के कार्यालय ने जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि जख्म मामूली है और तत्काल बेलेन को आवश्यक उपचार दिया गया। इसने कहा कि ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर इस घटना के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता है कि मैं कुत्तों से प्रेम करता हूं और उसके उत्साह को समझ सकता हूं।’’

 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."