वेनिस के यूनेस्को की खतरे का सामना कर रहे विश्व विरासतों सूची में जाने का खतरा

By भाषा | Published: July 22, 2021 08:09 PM2021-07-22T20:09:54+5:302021-07-22T20:09:54+5:30

Venice in danger of being included in the UNESCO World Heritage List | वेनिस के यूनेस्को की खतरे का सामना कर रहे विश्व विरासतों सूची में जाने का खतरा

वेनिस के यूनेस्को की खतरे का सामना कर रहे विश्व विरासतों सूची में जाने का खतरा

मिलान, 22 जुलाई (एपी) दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक और विश्व विरासत सूची में शामिल वेनिस और उसके लगून के यूनस्को की खतरे वाली विश्व विरासत सूची में जाने का खतरा मंडरा रहा है। यूनेस्को की विश्व विरासत समिति बृहस्पतिवार को पर्यटन के असर के साथ- साथ आबादी में कमी और कमजोर शासन की वजह से वेनिस को इस सूची में शामिल करने पर मंथन कर रही है।

इतालवी सरकार ने इस स्थिति से बचने के लिए पिछले महीने ही क्रूज शिप का रास्ता ऐतिहासिक केंद्र से वेनिस लगून में ही स्थित औद्योगिक बंदरगाह की ओर किया था। यह क्रूज शिप गिउडेस्सा नहर से गुजरता है जिसे हाल में महामारी के बीच बहाल किया गया था और वेनिस के दर्जे पर उत्पन्न खतरे की वजहों में से एक माना जाता है।

वेनिस को खतरे में मौजूद विश्व विरासत की सूची में शामिल करने की अनुशंसा जून में की गई थी। इसका मकसद वेनिस की आपात स्थिति से विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित कराना था।

इस पर फैसला बृहस्पतिवार देर रात आने की उम्मीद है। यूनेस्को विश्व विरासत समिति की बैठक चीन में हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Venice in danger of being included in the UNESCO World Heritage List

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे