लाइव न्यूज़ :

‘आर्थिक नाकेबंदी’ खत्म होने के बावजूद असम की तरफ से नहीं आ रहे वाहन, मिजोरम का दावा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:50 IST

Open in App

आइजोल, 31 जुलाई मिजोरम के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि सीमा पर झड़प के बाद से असम से कोई वाहन राज्य में नहीं आया है, जबकि असम ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर कई समूहों द्वारा ‘आर्थिक नाकेबंदी’ को खत्म कर दिया गया है।

मिजोरम-असम अंतर-राज्यीय सीमा पर 26 जुलाई को झड़प में असम पुलिस के छह कर्मियों समेत सात लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। कोलासिब के उपायुक्त एच लालथलांगलियाना ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘असम से सोमवार से शनिवार तक कोई भी वाहन मिजोरम में प्रवेश नहीं किया है।’’

सीमा प्रवेश द्वार के पास स्थित वैरेंगटे थाने के प्रभारी लालचाविमावा ने डीसी की टिप्पणी से सहमति जतायी लेकिन कहा कि मिजोरम से कुछ ट्रक असम के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार दोपहर तीन बजे तक असम से कोई भी वाहन मिजोरम में प्रवेश नहीं किया है। हालांकि, मिजोरम से कुछ ट्रक असम के लिए रवाना हुए हैं।’’ अधिकारी ने दावा किया कि मिजोरम में यातायात की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है और झड़प के बाद भी राज्य से वाहन हर दिन असम में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थिति अब नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। केंद्र ने सीमावर्ती इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र बलों के और जवानों को तैनात किया है।

मिजोरम सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक और पत्र लिखकर असम में आर्थिक नाकेबंदी का आरोप लगाया और इसे हटाने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में मिजोरम के गृह सचिव लालबियाकसांगी ने आरोप लगाया कि असम के लैलापुर-धोलई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर कोविड-19 से संबंधित जांच किट जैसी सामग्री ले जाने वाले कई वाहन फंसे हुए थे। हालांकि, असम ने दावा किया है कि वर्तमान में कोई भी समूह राज्य में एनएच-306 पर नाकाबंदी नहीं कर रहा है।

इस बीच, मिजोरम सरकार ने त्रिपुरा और मणिपुर से आवश्यक वस्तुओं को लाने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोल दिए हैं। त्रिपुरा की सीमा से लगे ममित जिले के उपायुक्त लालरोजामा ने कहा कि पड़ोसी राज्य से ईंधन और एलपीजी सहित आवश्यक वस्तुएं आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'