लाइव न्यूज़ :

36 साल पहले लापता हुई किशोरी की खोज में दो कब्रों की होगी खुदाई, आखिरी बार सिंगिंग क्लास में दी थी दिखाई

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:45 IST

वेटिकन कर्मचारी की बेटी इमैनुएला ओरलैंडी को आखिरी बार संगीत की कक्षा से निकलते देखा गया था। उस समय उसकी उम्र 15 साल थी।

Open in App

वेटिकन गुरुवार को दो कब्रों की खुदाई कराएगा। उसे गुप्त सूचना मिली है कि इन कब्रों में 36 साल पहले लापता हुए इतालवी किशोरी के अवशेष हो सकते हैं। वेटिकन कर्मचारी की बेटी इमैनुएला ओरलैंडी को आखिरी बार संगीत की कक्षा से निकलते देखा गया था। उस समय उसकी उम्र 15 साल थी।इस बारे में कई अटकलें चल रही हैं कि उसे कौन लेकर गया और उसका शव कहां हो सकता है। अपनी बहन की गुमशुदगी की जांच के लिए लगातार अभियान चलाने वाले पिएत्रो कब्रों की खुदाई के समय मौजूद रहेंगे। परिवार के वकील को ‘ट्यूटोनिक सीमेट्री’ में एक कब्र की तस्वीर के साथ एक गुप्त सूचना मिली।उसके साथ संदेश था जिसमें लिखा था, ‘‘देखो कि परी कहां संकेत कर रही है।’’ जिस कब्र की तस्वीर मिली उसके ऊपर परी बनी हुई है। यह छोटा कब्रस्तान कैथोलिक संस्थान के जर्मन भाषी सदस्यों के लिए अंतिम विश्राम स्थल है। कब्रों की खुदाई में जो अवशेष पाए जाएंगे उनकी जांच इटली के फॉरेंसिक मानवविज्ञानी जियोवेनी आर्कुदी करेंगे।60 वर्षीय पिएत्रो ने बुधवार को कहा, ‘‘मुझे हमेशा उम्मीद रही है कि वह जीवित होगी और हमेशा उसके जीवित मिलने की उम्मीद की। लेकिन अगर इमैनुएला मर गई और उसे वहां दफनाया गया है, तो यह उचित होगा कि जो इतने वर्षों तक छिपा रहा, वह सामने आए।’’ 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल