लाइव न्यूज़ :

Valencia fire: वेलेंशिया में दो आवासीय इमारतों में आग, चार लोगों की मौत और 19 अन्य लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 23, 2024 3:25 PM

Valencia fire: आपात सेवा के अनुसार चार लोगों की मौत होने के अलावा कम से 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह दमकल कर्मी भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन की सैन्य आपात सेवा इकाई के कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।आग शाम में शुरू हुई और बगल के एक इमारत में भी फैल गई। मैं सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं।

Valencia fire: स्पेन के पूर्वी शहर वेलेंशिया में दो आवासीय इमारतों में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले लोग भागने लगे और दमकल कर्मियों ने उनमें से कुछ की जान बचाई। अधिकारियों ने बताया कि आग संभवत: एक 14 मंजिला आवासीय इमारत से शुरू हुई। दमकल कर्मियों ने बालकनी से दो लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए क्रेन का उपयोग किया। वेलेंशिया के सहायक आपात सेवा निदेशक जॉर्ज स्वारेज ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्पेन की सैन्य आपात सेवा इकाई के कर्मियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार, आग शाम में शुरू हुई और बगल के एक इमारत में भी फैल गई। आपात सेवा के अनुसार चार लोगों की मौत होने के अलावा कम से 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह दमकल कर्मी भी हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय दोनों इमारतों में कितने लोग थे या कितने लोगों को बचाया गया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह वेलेंशिया स्थित इमारत में भीषण आग लगने की घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं।’’

टॅग्स :SpainFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग के पीछे साजिश! पुलिस ने बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया

भारतभारतीय वायुसेना को दूसरा C-295 परिवहन विमान मिला, कुल 56 ऐसे विमान होंगे बेड़े में शामिल

भारतअप्रैल में भारत में जंगल में आग लगने की 75,000 से अधिक घटनाएं दर्ज; ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित

ज़रा हटकेबाल-बाल बचे 36 यात्री, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक निजी लक्जरी बस में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

विश्वPorto Alegre Fire: 10 लोगों की मौत और 11 घायल, ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में आग

विश्व अधिक खबरें

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

विश्वPakistan PoK protests: गेहूं आटे और बिजली दाम को लेकर 5वें दिन प्रदर्शन जारी, 3 की मौत और 6 घायल, पाकिस्तान सरकार जागी, 2300 करोड़ दिए...

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार

विश्वNepal Rs 100: 100 रुपए के नए नोट पर रार, नेपाल राष्ट्रपति पौडेल के आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी ने दिया इस्तीफा, नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को किया शामिल...