लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान ने कहा कि उसने अफगान सेना के विमान को मार गिराया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:32 IST

Open in App

मॉस्को,16 अगस्त (एपी) उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उज्बेकिस्तान के हवाई रक्षा प्रणाली ने देश के वायु क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे अफगान सेना के एक विमान को मार गिराया। दक्षिण-पूर्वी उज्बेकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के साथ लगते सुरखंदरया में विमान को मार गिराया गया। स्थानीय मीडिया ने एक विमान दुर्घटना की खबर दी थी। उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि वह दुर्घटना के वीडियो एवं खबर की पड़ताल कर रहा है और फिर बिना विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा कि एक विमान दुर्घटाग्रस्त हो गया है। सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि विमान मार गिराया गया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने रूस की सरकारी रिया नोवोस्ती संवाद समिति से कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने ‘‘उज्बेकिस्तान की सीमा को अवैध रूप से पार करने के अफगान सेना के विमान के प्रयास को विफल कर दिया।’’ फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह किस तरह का विमान था या कितने लोग इसमें सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने शुरू में बताया कि एक अफगान सैनिक विमान से निकलने के बाद घायल हो गया। रिया नोवोस्ती ने सोमवार को खबर दी कि विमान के दो पायलट दुर्घटना के बाद बच गए हैं और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौ से अधिक सैनिकों के साथ एक विमान सोमवार को ताजिकिस्तान में उतरा। यह जानकारी ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी। अधिकारियों ने रूस की सरकारी संवाद समिति तास को बताया कि ताजिकिस्तान को एसओएस सिग्नल मिला और खातलोन प्रांत में अफगानिस्तान के एक विमान को उतरने की अनुमति दी गई। यह स्थान अफगानिस्तान तथा उज्बेकिस्तान के सुरखंदरया से लगता इलाका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका काबिलेतारीफ?, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

विश्वRussia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ?, पीएम मोदी को न्योता

भारतमेघालय के प्रधान सचिव सैयद मोहम्मद ए.रजी की मौत, उज्बेकिस्तान के होटल रूम में मिला शव

ज़रा हटकेVIDEO: उज्बेकिस्तान शतरंज खिलाड़ी ने आर वैशाली को दिया फूलों का गुलदस्ता, हैंडशैक न करने पर मांगी माफी

विश्वSyria Civil War Updates: रूस ने बशर अल-असद के इस्तीफे की पुष्टि की, कहा 'उन्होंने देश छोड़ दिया'

विश्व अधिक खबरें

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?