लाइव न्यूज़ :

इस साल प्रशिक्षण और युद्धाभ्यास में अधिक गोलाबारूद का इस्तेमाल किया : चीन सेना

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:09 IST

Open in App

बीजिंग, 24 जून चीन की सेना की ओर से बृहस्पतिवार को कहा गया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रशिक्षण और युद्धाभ्यास में अधिक गोलाबारूद का इस्तेमाल किया गया और तिब्बत में सर्वाधिक मात्रा में सामूहिक रूप से प्रशिक्षण देने का एक आयोजन किया गया जो एक कीर्तिमान है।

चीन के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता सीनियर कर्नल रेन गुओचिआंग ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस साल की शुरुआत से ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए युद्धाभ्यास किया।

शी, राष्ट्रपति के अलावा सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। सीनियर कर्नल रेन ने कहा कि पीएलए प्रशिक्षण को बढ़ावा दे रही है जिसमें क्षमता विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में पीएलए द्वारा अधिक मात्रा में गोलाबारूद का इस्तेमाल किया गया है, कठिन विषयों का प्रशिक्षण अधिक दिया गया है तथा सैन्य प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि तिब्बत में “पीक ऑफ स्नोई रीजन 2021” का आयोजन किया गया जिसमें एक हजार प्रशिक्षण विशेषज्ञों और सेना की 20 इकाइयों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना