USA: अपने देश लौट जाओ- आम लोगों के बाद अब भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिले धमकी भरे संदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 9, 2022 12:09 PM2022-09-09T12:09:23+5:302022-09-09T12:52:02+5:30

इस पूरे मामले पर बोलते हुए जयपाल ने ट्वीट कर कहा है, ‘‘हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।’’

USA Go back your country after common people now Indian American MP Pramila Jayapal received threatening messages | USA: अपने देश लौट जाओ- आम लोगों के बाद अब भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को मिले धमकी भरे संदेश

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsआम लोगों के बाद अब भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को धमकी मिली है। आरोपी ने प्रमिला जयपाल को धमकी देते हुए भारत वापस जाने को कहा है। इस घटना को लेकर प्रमिला जयपाल ने ट्वीट भी किया है।

वाशिंगटन डीसी:भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने बताया कि एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं तथा उन्हें भारत लौटने की हिदायत दी है। 

चेन्नई में जन्मी जयपाल ने गुरुवार को पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस संदेश के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। 

संदेश में क्या भेजा गया है

इस संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है और उन्हें अपने मूल देश भारत वापस जाने को कह रहा है। आपको बता दें कि 55 साली की जयपाल पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया। 

जयपाल ने ट्वीट कर क्या कहा

इस मामले में जयपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने यहां ऐसा करने (संदेश साझा करने का) का विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।’’ 

इससे पहले गर्मियों में सिएटल स्थित सांसद के आवास के बाहर एक व्यक्ति पिस्तौल के साथ नजर आया था। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वहीं मामले में पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल (49) के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध के इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

भारतीय-अमेरिकियों पर हो चुके है नस्लवादी टिप्पणियां

ऐसे में कैलिफोर्निया में एक सितंबर को एक व्यक्ति ने एक भारतीय-अमेरिकी पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। यही नहीं टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ 26 अगस्त को दुर्व्यवहार किया था और उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थीं। 

Web Title: USA Go back your country after common people now Indian American MP Pramila Jayapal received threatening messages

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे