लाइव न्यूज़ :

50 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने दी पीएम मोदी को बधाई, US ने कहा-मिलकर काम करते रहेंगे

By भाषा | Updated: May 29, 2019 09:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निकटता से मिलकर काम करता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मोदी सरकार को चुनाव जीतने पर दी बधाई

 ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि भारत, अमेरिका का एक ‘‘बहुत बड़ा सहयोगी’’ है और अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निकटता से मिलकर काम करता रहेगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका को भारत में हाल में हुए चुनावों की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। मोर्गन ने एक प्रश्न के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम मोदी के साथ मिलकर निकटता से काम करेंगे, जैसा कि हमने पहले भी कई बार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विदेश मंत्री पोम्पिओ कई मुद्दों पर भारत से ठोस चर्चा करेंगे। भारत एक बड़ा सहयोगी है और अमेरिका का साझेदार है।’’ अमेरिका में बड़ी संख्या में सांसदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मोदी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। यहां भारतीय दूतावास के अनुसार 50 से अधिक सांसदों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!