लाइव न्यूज़ :

अमेरिका आखिरी समय तक काबुल से लोगों को निकालना जारी रखेगा :पेंटागन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) पेंटागन के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि काबुल से अमेरिकियों और अन्य लोगों को निकालने का अमेरिकी सेना का अभियान राष्ट्रपति जो बाइडन की 31 अगस्त की समयसीमा तक जारी रहेगा। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अभी तक 4,400 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से काबुल से 80,000 से अधिक लोगों को हवाई मार्ग से निकाला जा चुका है जिनमें अधिकतर अफगान हैं। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को बुधवार रात को अमेरिकियों की निकासी का ब्योरा सार्वजनिक करना था। विदेश विभाग ने अभी तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की है कि कितने अमेरिकी अभी अफगानिस्तान से निकलने की आस लगाये बैठे हैं। किर्बी ने कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में काबुल हवाईअड्डे पर सेना की मदद से लोगों को उड़ानों से निकालने की अधिक से अधिक क्षमता बनाकर रखेगी। उन्होंने कहा कि सेना अंतिम समय तक जरूरतमंद आबादी को निकालना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."