लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन को 32.2 करोड़ डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, रूस के खिलाफ बढ़ेंगी जेलेंस्की की ताकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2025 09:30 IST

Russia-Ukraine war:दरअसल कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए थे।

Open in App

Russia-Ukraine war: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन को अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाने और बख्तरबंद लड़ाकू वाहन उपलब्ध कराने के लिए 32.2 करोड़ डॉलर की प्रस्तावित हथियार बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है जब रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। मंत्रालय ने बताया कि संभावित बिक्री के बारे में कांग्रेस को सूचित कर दिया गया है, जिसमें अमेरिकी बख्तरबंद वाहनों की आपूर्ति, रखरखाव, मरम्मत आदि के लिए 15 करोड़ डॉलर तथा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों के लिए 17.20 करोड़ डॉलर शामिल हैं।

दरअसल कुछ सप्ताह पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस माह की शुरुआत में अचानक रुख बदलते हुए सार्वजनिक रूप से कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें (यूक्रेन को) अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा। उन पर तेज हमले हो रहे हैं। हम उन्हें और हथियार भेज रहे हैं।’

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा