लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेट ने पहले अश्वेत रक्षा मंत्री के तौर पर जनरल लॉयड ऑस्टिन के नाम की पुष्टि की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 08:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जनवरी अमेरिकी सीनेट ने रक्षा मंत्री के तौर पर जनरल (सेवानिवृत्त) लॉयड ऑस्टिन के नाम की पुष्टि की है। पेंटागन का शीर्ष पद संभालने वाले वह पहले अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति हैं।

सीनेट में 93 मत ऑस्टिन के पक्ष में जबकि दो मत उनके विरोध में पड़े, इसके साथ ही सीनेट ने उनके नाम की पुष्टि कर दी। इसके शीघ्र बाद उन्हें वाशिंगटन हेडक्वॉटर्स सर्विसेज के कार्यवाहक निदेशक टॉम मुइर ने शपथ दिलाई और फिर ऑस्टिन को खुफिया सूचनाओं से अवगत करवाया गया।

उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगले सप्ताह ऑस्टिन को एक समारोह में परंपरागत तरीके से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑस्टिन के नाम की पुष्टि के लिए सीनेट का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘‘ देश के 28वें रक्षा मंत्री के तौर पर सेवा देना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं इस पद को संभालने वाला पहला अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति बनकर खास तौर पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। चलिए काम शुरू करते हैं।’’

लॉयड जे. ऑस्टिन 41 वर्षों के अपने करियर में सेना के बड़े पदों पर रहे और नस्लवादी बाधाओं को पार करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। ऑस्टिन 2016 में सेना के चार सितारा जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला