लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री ने डेनियल पर्ल के परिवार से बात की, न्याय का भरोसा दिलाया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 11:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अप्रैल अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने डेनियल पर्ल के परिवार और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की और न्याय दिलाने के लिए अमेरिकी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार पर्ल (38) दक्षिण एशिया ब्यूरो के प्रमुख थे। पाकिस्तान की ताकतवर खुफिया एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के बीच संबंधों पर एक रिपोर्ट को लेकर पड़ताल के सिलसिले में वह 2002 में पाकिस्तान में थे तभी उन्हें अगवा कर लिया गया और उनका सिर कलम कर दिया गया था।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ब्लिंकन ने डेनियल पर्ल के परिवार और उनके प्रतिनिधियों से आज बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि अमेरिकी सरकार न्याय दिलाने और डेनियल के अपहरण और हत्या में शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह ब्रिटिश मूल के अलकायदा के आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के दोष को साबित करने में अभियोजन पक्ष की नाकामी के लिए उसकी आलोचना की। शेख 2002 में पर्ल के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी है।

भारत ने वर्ष 1999 में हाईजैक किये गये इंडियन एयरलाइंस के विमान में सवार 150 यात्रियों को छोड़ने के बदले शेख समेत जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा किया था और अफगानिस्तान के रास्ते उन्हें जाने दिया था। इसके तीन साल बाद पर्ल की हत्या हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'