लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से यूएस ने कहा- ग्रे सूची से निकलना है तो आतंकी संगठनों के खिलाफ कुछ ठोस कदम उठाओ

By भाषा | Updated: August 7, 2019 16:59 IST

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र डॉन से कहा कि अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल इस साल जून में पेरिस स्थित धन शोधन निरोधक निगरानी संस्था की फ्लोरिडा में हुई बैठकों में उठाए गए कदमों तथा तब से पाकिस्तान द्वारा इस संबंध में की गई प्रगति का स्वतंत्र आकलन करने के लिए इस्लामाबाद आया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने पाक से आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई में कुछ ‘ठोस कर दिखाने’ को कहा।एफएटीएफ ने जून में कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद के वित्त पोषण पर अपनी कार्य योजना को पूरा करने में नाकाम रहा है।

अमेरिका ने पाकिस्तान से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई में कुछ ‘‘ठोस कर दिखाने’’ के लिए कहा ताकि कई देशों की चिंताएं दूर की जा सकें और इस्लामाबाद को वित्तीय कार्रवाई बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से बाहर निकलने में मदद मिले।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र डॉन से कहा कि अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल इस साल जून में पेरिस स्थित धन शोधन निरोधक निगरानी संस्था की फ्लोरिडा में हुई बैठकों में उठाए गए कदमों तथा तब से पाकिस्तान द्वारा इस संबंध में की गई प्रगति का स्वतंत्र आकलन करने के लिए इस्लामाबाद आया था।

एफएटीएफ ने जून में कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद के वित्त पोषण पर अपनी कार्य योजना को पूरा करने में नाकाम रहा है। उसने इस्लामाबाद को अपनी प्रतिबद्धताएं अक्टूबर तक पूरा करने या फिर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए चेताया। इसमें नाकाम रहने पर पाकिस्तान को काली सूची में डाला जा सकता है।

एफएटीएफ ने पिछले साल पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाला था। इस सूची में डाले गए देशों के घरेलू कानूनों को धन शोधन और आतंकवाद के वित्त पोषण की चुनौतियों से निपटने में कमजोर माना जाता है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा तब हुई है जब प्रधानमंत्री इमरान खान ने वाशिंगटन का दौरा किया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता की थी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने वित्त और राजस्व पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हाफिज शेख से मंगलवार को मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल को आर्थिक अनुशासन सुनिश्चित करने में, एफएटीएफ की कार्ययोजना लागू करने में किए जा रहे प्रयासों और उसके समक्ष आ रही चुनौतियों के बारे में पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए जा रहे आर्थिक सुधारों से संबंधित पहलों की जानकारी दी।’’

एफएटीएफ से बातचीत कर रही पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिबंधित संगठनों, उनकी गतिविधियों और उनके नेताओं की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई पर कड़ा रुख रहा है और वह एफएटीएफ के अधिकांश सदस्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ ठोस कार्रवाई चाहता है।

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल