लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: रिपब्लिकन नेताओं ने क्वाड सम्मेलन की सराहना की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 09:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 13 मार्च अमेरिका में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने डिजिटल माध्यम से आयोजित चार देशों के समूह क्वाड के सम्मेलन का शुक्रवार को स्वागत किया और क्षेत्र में आर्थिक तथा सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रणी लोकतांत्रिक देशों के साथ काम करने के लिए बाइडन प्रशासन की सराहना की।

क्वाड के नेताओं की बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के शामिल होने पर ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के प्रमुख रिपब्लिकन पार्टी के माइकल मक्कॉल ने कहा, “खुले और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने और इसे बनाए रखने में क्वाड के सदस्य देश और आसियान जैसे अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों का दीर्घकालिक हित है।”

क्वाड में अमेरिका के अलावा जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

मक्कॉल ने कहा, “मुझे खुशी है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को प्रोत्साहन देने तथा नियम आधारित व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षति पहुंचाने का इरादा रखने वाले किसी भी देश को जवाब देने के लिए बाइडन प्रशासन, क्षेत्र के अग्रणी लोकतांत्रिक देशों के साथ काम कर रहा है।”

विदेश संबंध समिति के सदस्य और जापान में पूर्व राजदूत, रिपब्लिकन सांसद बिल हैगर्टी ने कहा कि हाल के वर्षों में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजनयिक, सुरक्षा, आर्थिक, तकनीकी और स्वास्थ्य सहयोग ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा, “कम्युनिस्ट चीन के बढ़ते हुए खतरे और क्षेत्र तथा विश्व में उसकी दबंग कार्रवाई के मद्देनजर क्वाड की ताकत और साझा मूल्य, मुक्त तथा स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अहम हैं।”

हैगर्टी ने कहा, “जापान में अमेरिका के पूर्व राजदूत के तौर पर मैंने क्वाड के अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम किया था इसलिए आज इस समूह के सर्वोच्च स्तर की बैठक आयोजित करने के लिए मैं राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री सुगा, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मॉरिसन की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि क्वाड के विस्तार के लिए उठाए गए ट्रंप के ऐतिहासिक कदमों को बाइडन प्रशासन आगे ले जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'