लाइव न्यूज़ :

'अमेरिकी अफसरों ने आसानी से तालिबान को सहायता करने वाले अफगानों की ‘हत्या सूची’ दे दी'

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:36 IST

Open in App

अफगानिस्तान में अमेरिका के अधिकारियों ने तालिबान को उन अफगान नागरिकों को निशाना बनाने के लिए ‘‘हत्या सूची’’ सौंप दी जिन्होंने देश में अमेरिकी बलों की सहायता की थी। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। ‘पोलिटिको’ के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा कर लेने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने आतंकवादी समूह को अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों और अफगान सहयोगियों के नामों की सूची सौंप दी ताकि उन्हें काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास तालिबान नियंत्रित इलाके में प्रवेश की अनुमति दी जाए। 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले के बाद युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना और अन्य पश्चिमी बलों का सहयोग करने वाले अफगानों की तालिबान द्वारा बर्बरता से हत्या किए जाने के बावजूद यह निर्णय किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि तालिबान द्वारा देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में मची अफरा-तफरी के बीच हजारों नागरिकों को बाहर निकालने के बीच यह कदम उठाया गया। हवाई अड्डे के बाहर बाइडन प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए तालिबान पर भरोसे के कारण भी यह कदम उठाया गया। काबुल पर तालिबान के कब्जा करने के बाद करीब एक लाख लोगों को देश से बाहर निकाला गया है जिनमें से अधिकतर को तालिबान की कई जांच चौकियों से गुजरना पड़ा। लेकिन चुनिंदा नामों को तालिबान को मुहैया कराने से सांसद एवं सेना के अधिकारी क्षुब्ध हैं। एक रक्षा अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘मूलत: वे उन सभी अफगानों को हत्या की सूची में रखना चाहते हैं। यह निराशाजनक एवं दुखदायी है।’’ रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि इस तरह की कोई सूची है लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया कि अमेरिका कभी-कभी तालिबान को ऐसे नामों की सूची देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."