लाइव न्यूज़ :

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: रिकॉर्ड पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों की जीत, राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 10, 2022 14:28 IST

राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और एमी बेरा पिछले सदन का भी हिस्सा थे। राज्य विधायीकाओं में भी भारतीय-अमेरिकियों ने जीत दर्ज की। मेरीलैंड में अरुणा मिलर (58) ने जीत दर्ज की और लेफ्टिनेंट गवर्नर पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देकई भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य विधायिका चुनाव में भी जीत दर्ज की। इलिनॉयस के आठवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में राजा कृष्णमूर्ति (49) ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।मध्यावधि चुनाव के लिए आठ नवंबर को मतदान हुआ था। 

वाशिंगटनः अमेरिकी की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के पांच भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और एमी बेरा ने मध्यावधि चुनाव में जीत दर्ज कर अमेरिकी की प्रतिनिधि सभा में अपनी जगह पक्की कर ली है। कई भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य विधायिका चुनाव में भी जीत दर्ज की। भारतीय-अमेरिकी उद्यमी एवं राजनेता श्री थानेदार मिशिगन से कांग्रेस के लिए चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को मात दी। थानेदार (67) अभी मिशिगन के तीसरे जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इलिनॉयस के आठवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में राजा कृष्णमूर्ति (49) ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने रिपब्लिकन के क्रिस डार्गिस को मात दी। कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में भारतीय-अमेरिकी रो खन्ना (46) ने रिपब्लिकन के रितेश टंडन को मात दी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इकलौती भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल (57) ने रिपब्लिकन के क्लिफ मून को वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में मात दी। कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले एमी बेरा (57) ने कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन की टामिका हैमल्टन को मात दी।

राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और एमी बेरा पिछले सदन का भी हिस्सा थे। राज्य विधायीकाओं में भी भारतीय-अमेरिकियों ने जीत दर्ज की। मेरीलैंड में अरुणा मिलर (58) ने जीत दर्ज की और लेफ्टिनेंट गवर्नर पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बनीं। हालांकि भारतीय-अमेरिकी संदीप श्रीवास्तव को टेक्सास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में कीथ सेल्फ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों की जीत इस छोटे जातीय समुदाय की बढ़ती महत्वकांक्षाओं को दर्शाती है, जो अमेरिका की करीब 33.19 करोड़ की आबादी का सिर्फ एक प्रतिशत हैं।

मध्यावधि चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों ने भारतीय-अमेरिकियों को लुभाने की कोशिश की थी। समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर में कहा गया था कि इस चुनाव में भारतीय-अमेरिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मध्यावधि चुनाव के लिए आठ नवंबर को मतदान हुआ था। 

टॅग्स :अमेरिकाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."