लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए द्विदलीय आयोग के गठन की मांग की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 15 जुलाई अमेरिका में डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस नेतृत्व से चीन में कोविड-19 की उत्पत्ति संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए एक द्विदलीय आयोग के गठन की मांग की है, जैसा 9/11 हमले के बाद किया गया था।

‘डेमोक्रेटिक ब्लू डॉग कोएलिशन’ के सदस्यों ने ‘हाउस स्पीकर’ नैन्सी पेलोसी, ‘हाउस मेजॉरिटी लीडर’ स्टेनी होयर, ‘हाउस माइनॉरिटी लीडर’ केविन मैकार्थी, ‘सीनेट मेजॉरिटी लीडर’ चक शूमर और ‘सीनेट माइनॉरिटी लीडर’ मिच मैककोनेल को लिखे पत्र में कहा कि 9/11 हमले के बाद जैसे द्विदलीय आयोग का गठन किया गया था, उसी तरह के एक आयोग का गठन किया जाए।

‘डेमोक्रेटिक ब्लू डॉग कोएलिशन’ ने मंगलवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ हम कोविड-19 वैश्विक महामारी पर एक राष्ट्रीय आयोग की स्थापना के लिए कानून पारित करने को समर्थन देने के मकसद से यह पत्र लिख रहे हैं, जो 2002 में गठित ‘नेशनल कमीशन ऑन टेररिस्ट अटैक्स अपॉन द यूनाइटेड स्टेट’ के लिए लाए कानून के आधार पर हो।

गौरतलब है कि ‘9/11 आयोग’ की स्थापना 27 नवम्बर 2002 को की गई थी, ताकि ‘‘11 सितम्बर के हमलों के आसपास की परिस्थितियों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जा सके’’, जिसमें तैयारियों और हमलों से तत्काल निपटने के उपाय भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि ‘केाविड’ आयोग में 10 सम्मानित व्यक्ति शामिल हों, जो पांच डेमोक्रेट की तरफ से और पांच रिपब्लिकन की तरफ से नियुक्त किए जाएं।

पत्र में कहा गया, ‘‘ आयोग इस बात की जांच करे कि कैसे कोविड-19 अमेरिका में उभरा और फैल गया, वैश्विक महामारी के लिए अमेरिका की तैयारियों और प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करे और जो हुआ उसका पूरा लेखा-जोखा रखने वाली एक रिपोर्ट कांग्रेस, राष्ट्रपति और अमेरिकी लोगों को मुहैया कराए।’’

विश्वभर में कोविड-19 के अभी तक 18.7 करोड़ मामले सामने आए हैं और 40 लाख से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। चीन को इसके लिए कई जिम्मेदार ठहराया गया है लेकिन उसने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब