लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात फिर शुरू करने के भारत के फैसले का किया स्वागत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 09:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 सितंबर अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने ‘कोवैक्स’ पहल के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के वास्ते कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात फिर से शुरू करने के भारत के निर्णय का स्वागत किया है।

भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि भारत अगले महीने ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत और वैश्विक ‘कोवैक्स’ पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा, लेकिन देश के लोगों का टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

अमेरिकी सांसद जॉर्ज मीक्स ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं आज भारत सरकार की कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात वापस शुरू करने की घोषणा का स्वागत करता हूं। दुनिया के अग्रणी टीका निर्माता के रूप में, इस वैश्विक महामारी को मात देने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।’’

देश में इस साल अप्रैल में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच भारत ने कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'