लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अफगानिस्तान में नया राजनयिक मिशन शुरू किया, दूतावास कतर स्थानांतरित: ब्लिंकन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 11:35 IST

Open in App

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि उनके देश ने अफगानिस्तान में अपना नया राजनयिक मिशन शुरू किया है। अफगानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध के बाद मंगलवार को अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी के पश्चात उन्होंने यह बात कही। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने काबुल में अपने राजनयिक मिशन को बंद कर दिया है और दूतावास को कतर के दोहा में स्थानांतरित कर दिया है। ब्लिंकन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, “अब, अमेरिकी सैन्य उड़ानें बंद हो गई हैं और हमारे सैनिकों ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के साथ अमेरिका के जुड़ाव का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। हम अपनी कूटनीति के साथ आगे बढ़ेंगे। सैन्य मिशन समाप्त हो गया है। एक नया राजनयिक मिशन शुरू हो गया है।''उन्होंने कहा कि करीब 6,000 अमेरिकी नागरिकों सहित 1,23,000 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने काबुल में अब तक की अपनी राजनयिक उपस्थिति को निलंबित कर दिया है, और अपने दूतावास को कतर के दोहा में स्थानांतरित कर दिया है। जल्द ही औपचारिक रूप से कांग्रेस को इस बारे में सूचित किया जाएगा। अफगानिस्तान में अनिश्चित सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह एक विवेकपूर्ण कदम है।'' ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित रखेगा। उन्होंने कहा ‘‘तालिबान ने आतंकवादियों को अफगानिस्तान का इस्तेमाल करने से रोकने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। हम उस प्रतिबद्धता के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। लेकिन तालिबान से अपेक्षा का मतलब यह नहीं है कि हम उन पर भरोसा करेंगे। हम सतर्क रहेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि जो भी अमेरिकी, विदेशी या अफगान नागरिक युद्ध प्रभावित देश से जाना चाहते हैं, अमेरिका उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी करीब 200 या उससे कम अमेरिकी अफगानिस्तान में हैं और वहां से जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल