लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने उइगरों को प्रताड़ित करने को लेकर चीन के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (एपी) अमेरिका ने बृहस्पतिवार को उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार हनन को लेकर चीन के खिलाफ नये प्रतिबंधों की घोषणा की। राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने कहा कि वह शिनजिंयाग प्रांत में मानवाधिकार हनन के लिए चीन की कई बायोटेक और निगरानी कंपनियों पर नये प्रतिबंध लगा रहा है।

वाणिज्य विभाग चीन की सैन्य चिकित्सा विज्ञान अकादमी और इसके 11 शोध संस्थानों पर निशाना साध रहा है जोकि चीनी सेना की मदद के लिए जैव-प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि राजकोष विभाग भी कई चीनी संस्थाओं के खिलाफ जुर्माना लगाने की तैयारी में है।

वाणिज्य विभाग की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी खुफिया तंत्र को पता चला है कि बीजिंग ने पूरे शिनजियांग प्रांत में उच्च तकनीकी निगरानी तंत्र स्थापित किया है जिसका उपयोग करके इस प्रांत के सभी निवासियों के फेशियल रेकॉग्निशन (चेहरे के जरिए पहचान) तैयार किए गए हैं और प्रांत के 12 से 65 आयुवर्ग के सभी निवासियों के डीएनए नमूने भी एकत्र किए गए हैं। अमेरिका इसे प्रांत के उइगर मुस्लिमों को दबाने के प्रयास के तौर पर देखता है।

हालांकि, चीन ने किसी भी तरह की प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया है और उसका कहना है कि आतंकवाद और अलगाववादी आंदोलनों से निपटने के लिए ये आवश्यक कदम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक